होमफोटोलाइफ़फूड

घर में नहीं है सब्जी तो बनाएं ये चटपटी चटनी, चार रोटियां भी कम पड़ जाएंगी

Last Updated:

Rajasthani Food Recipe: अकसर ऐसा होता है कि रोज-रोज वही दाल-सब्जी खाकर मुंह का स्वाद फीका पड़ जाता है,या फिर कभी सब्जी बनाने का आलस आने लगता है. ऐसे में मारवाड़ी रसोई का यह पारंपरिक नुस्खा आपके बेहद काम आने वाला है.हरी मिर्च,प्याज और दही के मेल से तैयार होने वाली यह चटनी स्वाद में इतनी चटपटी और तीखी होती है कि इसके आगे बड़ी से बड़ी शाही सब्जियां भी फीकी नजर आने लगती हैं.

चटनी की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे बनाने में बेहद कम समय और घर में आसानी से मिलने वाली सामग्रियां लगती हैं. दही का खट्टापन, मिर्च का तीखापन और प्याज की हल्की सी मिठास मिलकर ऐसा संतुलन बनाती है कि भूख अपने आप बढ़ जाती है. ग्रामीण इलाकों में तो बाजरे या गेहूं की गर्म-गर्म रोटी के साथ इस चटनी को मुख्य भोजन की तरह खाया जाता है. अगर आप भी अपने खाने में एक नया ट्विस्ट लाना चाहते हैं, तो यह आसान और झटपट बनने वाली रेसिपी जरूर ट्राई करें.

ताजा दही: 1 कप (अच्छे से फेंटा हुआ)
प्याज: 2 मध्यम आकार के (बारीक या लंबे कटे हुए)
हरी मिर्च: 5-6 (कम तीखी वाली, बीच से कटी हुई)
मसाले: 1/2 छोटा चम्मच राई-जीरा, 1/4 चम्मच हींग, 1 चम्मच धनिया पाउडर, 1/2 चम्मच हल्दी, स्वादानुसार नमक और लाल मिर्च पाउडर
तेल/घी: 2 बड़े चम्मच (सरसों का तेल स्वाद को दोगुना कर देता है)

सबसे पहले एक कढ़ाई में 2 चम्मच तेल या घी डालकर गर्म करें. तेल गर्म होते ही इसमें जीरा, राई और हींग का तड़का लगाएं. अब इसमें कटी हुई हरी मिर्च और प्याज डालें. प्याज को तब तक मध्यम आंच पर भूनें जब तक कि वह हल्का पारदर्शी और सुनहरा न हो जाए. ध्यान रखें कि प्याज को पूरी तरह नहीं गलाना है, उसमें थोड़ा क्रंच बना रहना चाहिए.

Add News18 as
Preferred Source on Google

जब प्याज और मिर्च अच्छे से भून जाएं, तो आंच को बिल्कुल धीमा कर दें. अब इसमें हल्दी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालें. सभी सूखे मसालों को धीमी आंच पर 1-2 मिनट के लिए अच्छे से पकाएं ताकि मसालों का कच्चापन दूर हो जाए और तेल अलग नजर आने लगे.

मसाले पकने के बाद गैस की आंच धीमी ही रहने दें और फेंटा हुआ दही कढ़ाई में डालें. दही डालते ही इसे लगातार चम्मच से चलाते रहें ताकि दही फटे नहीं. जब दही मसालों के साथ अच्छे से मिल जाए और उसमें उबाल आ जाए, तो इसे 2-3 मिनट धीमी आंच पर पकने दें. जब चटनी किनारे से तेल छोड़ने लगे, तो गैस बंद कर दें. आपकी जायकेदार मिर्च-प्याज-दही की चटनी तैयार है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Write A Comment