चाइना ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारत के अनुभवी खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत का प्री-क्वार्टर फाइनल में कनाडा के खिलाड़ी विक्टर लाई के खिलाफ शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है, श्रीकांत ने सीधे 2 सेटों को अपने नाम करते हुए मुकाबले को अपने नाम किया और क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह को पक्का कर लिया है। शेनझेन में खेले गए इस मुकाबले को लेकर सभी की नजरें थी क्योंकि 9वें नंबर के खिलाड़ी कनाडा के विक्टर लाई ने राउंड ऑफ 32 का मुकाबला भारत के लक्ष्य सेन के खिलाफ खेला था, जिसको वह एकतरफा अंदाज में अपने नाम करने में कामयाब रहे थे, अब श्रीकांत ने सेन की हार का बदला लेने के साथ विक्टर लाई के सफर को टूर्नामेंट में यहीं से खत्म कर दिया है।

दोनों सेटों में दिखी बराबरी की टक्कर

किदांबी श्रीकांत और विक्टर लाई के बीच में चाइना मास्टर्स सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट में इस मुकाबले में दोनों खिलाड़ियों के बीच में काफी कांटे की टक्कर देखने को मिली। 43 मिनट तक चले इस मैच में किदांबी श्रीकांत ने पहला सेट 21-18 के अंतर से अपने नाम करने के साथ मुकाबले में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली, वहीं इसके बाद दूसरे सेट में लाई ने जोरदार वापसी तो की लेकिन अंत में श्रीकांत इसे 21-19 के करीबी अंतर से जीतने के साथ क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की करने में कामयाब रही। किदांबी श्रीकांत अब चाइना मास्टर्स 2026 में क्वार्टर फाइनल मुकाबले में हांगकांग के ली चेउक यिउ का सामना करेंगे।

तन्वी शर्मा को कड़े मुकाबले में मिली हार

युवा भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी तन्वी शर्मा जिन्होंने राउंड ऑफ 32 में अपने मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया था उनको प्री-क्वार्टर फाइनल मैच में जापान की नौवें नंबर की खिलाड़ी टोमोका मियाजाकी से तीन सेटों तक चले इस कड़े मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। 66 मिनट तक चले इस मैच के पहले सेट में 17-21 से तन्वी शर्मा को हार का सामना करना पड़ा था, इसके बाद उन्होंने दूसरे सेट में शानदार वापसी करते हुए उसे 21-18 के अंतर से अपने नाम करने के साथ मुकाबले को 1-1 से बराबरी पर ला दिया। अब तीसरे सेट को लेकर सभी की नजरें थी, जिसको जापान की खिलाड़ी 21-16 के अंतरे से जीतने में कामयाब रही और मुकाबले को अपने नाम कर लिया।

ये भी पढ़ें

टीम इंडिया का ऐलान, 26 खिलाड़ियों को मिली जगह; पनामा, ब्राजील और उरुग्वे से भिड़ेगी भारतीय टीम

एशियन गेम्स के लिए भारत का बड़ा दल तैयार, 503 खिलाड़ी और 246 अधिकारी-सपोर्ट स्टाफ को मंजूरी





Source link

Write A Comment