Last Updated:
प्याज के पकौड़े एक ऐसी स्वादिष्ट डिश है, जिसे हर मौसम में बड़े चाव से खाया जाता है. चाहे बारिश का मौसम हो, सर्दियों की शाम या फिर सुबह का नाश्ता, चाय के साथ गरमा-गरम पकौड़ों का स्वाद हर किसी को पसंद आता है. खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए ज्यादा सामान की जरूरत नहीं पड़ती और महज 20 से 30 मिनट में बाजार जैसी कुरकुरी पकौड़ी घर पर आसानी से तैयार की जा सकती है.
प्याज के पकौड़े एक ऐसी स्वादिष्ट फूड डिश है, जिसे किसी भी मौसम में बनाकर खाया जा सकता है. चाहे सुबह का नाश्ता हो, बारिश का मौसम या फिर सर्दियों की शाम, चाय के साथ गर्मागर्म प्याज के पकौड़ों का स्वाद अलग ही आनंद देता है. ब्रेकफास्ट के तौर पर भी यह काफी पसंद किए जाते हैं. सुबह के व्यस्त शेड्यूल में अगर नाश्ता तैयार करने का ज्यादा समय न हो, तो प्याज के पकौड़े एक झटपट बनने वाली बेहतरीन रेसिपी साबित होते हैं. कम समय में तैयार होने के साथ-साथ इनका स्वाद भी लोगों को खूब पसंद आता है.
प्याज के पकौड़े न सिर्फ कम समय में तैयार होने वाली रेसिपी हैं, बल्कि स्वाद में भी बेहद लाजवाब होते हैं. कुरकुरे और गर्मागर्म पकौड़ों का स्वाद हर उम्र के लोगों को खूब पसंद आता है. आज हम आपको घर पर स्वादिष्ट प्याज के पकौड़े बनाने की आसान रेसिपी बताने जा रहे हैं. अगर आपने अब तक इन्हें घर पर नहीं बनाया है, तो हमारी बताई विधि की मदद से आप आसानी से स्वादिष्ट प्याज के पकौड़े तैयार कर सकते हैं.
आप चाहें तो बड़े चम्मच की मदद से पकौड़े बना सकते हैं या फिर हाथ से भी घोल को तेल में डाल सकते हैं. पकौड़ों को मीडियम आंच पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक फ्राई करें. दोनों तरफ से अच्छी तरह तलने में लगभग 8 से 10 मिनट का समय लगेगा. इसके बाद तैयार पकौड़ों को एक प्लेट में निकाल लें. इसी तरह पूरे घोल से सभी पकौड़े तैयार कर लें. स्वादिष्ट और कुरकुरे प्याज के पकौड़े अब सर्व करने के लिए तैयार हैं. इन्हें हरी चटनी या चाय के साथ परोसें.
Add News18 as
Preferred Source on Google
प्याज की पकौड़ी एक ऐसी स्वादिष्ट डिश है, जिसे हर उम्र के लोग पसंद करते हैं. बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक इसे बड़े चाव से खाते हैं. कई घरों में मेहमान आने पर भी खास तौर पर पकौड़ी बनाई जाती है, क्योंकि इसका स्वाद हर किसी को पसंद आता है. पकौड़ी की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे बेहद कम समय में तैयार किया जा सकता है. लगभग 20 से 30 मिनट में स्वादिष्ट और कुरकुरी पकौड़ी बनकर तैयार हो जाती है, जिसे चाय या चटनी के साथ सर्व किया जा सकता है.
खास बात यह है कि प्याज की पकौड़ी बनाने के लिए ज्यादा सामान की जरूरत नहीं पड़ती. घर में मौजूद सामान्य मसालों और प्याज की मदद से ही स्वादिष्ट पकौड़ी आसानी से तैयार की जा सकती है. अगर इसे सही तरीके से बनाया जाए, तो पकौड़ी बाहर से कुरकुरी और अंदर से मुलायम बनती है. आज हम आपको घर पर बाजार जैसी स्वादिष्ट और कुरकुरी प्याज पकौड़ी बनाने की आसान रेसिपी बताने जा रहे हैं, जिसे आप बेहद कम समय में तैयार कर सकते हैं.
प्याज के पकौड़े बनाने के लिए सबसे पहले प्याज को छीलकर लंबा और पतला काट लें. इसके साथ ही हरी मिर्च को भी बारीक काट लें. अब एक गहरे तले वाला बर्तन लें और उसमें बेसन डाल दें. इसके बाद बेसन में कटा हुआ प्याज, हरी मिर्च, हरा धनिया, लाल मिर्च, चाट मसाला और स्वादानुसार नमक डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें.
अगर आप बाजार जैसी कुरकुरी प्याज की पकौड़ी बनाना चाहते हैं, तो बेसन में थोड़ा चावल का आटा जरूर मिलाएं. इससे पकौड़ी ज्यादा कुरकुरी बनती है और उसका स्वाद भी काफी बेहतरीन हो जाता है. गरमा-गरम पकौड़ी के साथ चाय की चुस्की दिनभर की थकान को भी दूर कर देती है. हालांकि पकौड़ी स्वादिष्ट होती है, लेकिन यह तली हुई डिश है. इसलिए इसे सीमित मात्रा में खाना ही बेहतर माना जाता है.
अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए पकौड़े बनाने के लिए घोल तैयार कर लें. ध्यान रखें कि घोल न ज्यादा पतला हो और न ही बहुत ज्यादा गाढ़ा, तभी पकौड़े अच्छे बनेंगे. इसके बाद एक कड़ाही लें और उसमें तेल डालकर मीडियम आंच पर गर्म होने के लिए रख दें. जब तेल अच्छी तरह गर्म हो जाए, तो तैयार घोल से पकौड़े बनाकर तेल में डालना शुरू करें.