होमफोटोलाइफ़फूड

चिलचिलाती धूप में मिलेगी ठंडक! घर पर 10 मिनट में ऐसे तैयार करें मसाला छाछ

Last Updated:

भीषण गर्मी से तुरंत राहत चाहिए? तो आजमाएं यह खास मसाला छाछ. यह न सिर्फ आपको अंदर से ठंडा रखेगा, बल्कि पेट को भी सुकून देगा. इसके एक गिलास में छिपा है सेहत और स्वाद का गहरा राज. इसे घर पर बनाना बेहद आसान है. बस 10 मिनट में तैयार करें और पीते ही आप तरोताजा महसूस करेंगे.

गर्मियों का मौसम आते ही तेज धूप और चिलचिलाती गर्मी लोगों को परेशान करने लगती है. ऐसे में ठंडी चीजें शरीर को राहत देती हैं और प्यास भी बुझाती हैं. आमतौर पर लोग इस मौसम में कोल्ड ड्रिंक्स का सहारा लेते हैं, लेकिन सेहत के लिहाज से छाछ एक बेहतर और देसी विकल्प माना जाता है. छाछ न केवल शरीर को ठंडक देती है, बल्कि पाचन के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है.

गांव हो या शहर, छाछ लगभग हर घर में बनाई जाती है. हालांकि, बाजार में मिलने वाली मसाला छाछ का स्वाद कुछ अलग ही होता है, जो लोगों को बेहद पसंद आता है. घर पर बनी साधारण छाछ में अक्सर वही स्वाद नहीं आ पाता, जिसके कारण लोग बाहर की छाछ को ज्यादा पसंद करते हैं.

लेकिन अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है. अगर आप भी घर पर बाजार जैसी चटपटी और स्वादिष्ट छाछ बनाना चाहते हैं, तो इसका आसान तरीका है घर पर ही छाछ का मसाला तैयार करना. यह मसाला बनाना बेहद आसान है और इसके लिए ज्यादा महंगी या खास सामग्री की भी जरूरत नहीं पड़ती.

Add News18 as
Preferred Source on Google

गृहणी मनीष सिंह के अनुसार, छाछ का मसाला बनाने के लिए कुछ आम मसालों की जरूरत होती है, जो हर रसोई में आसानी से मिल जाते हैं.इसमें जीरा, धनिया, अजवाइन, लौंग, दालचीनी, काली मिर्च, सूखा पुदीना, हींग, आमचूर पाउडर, अदरक पाउडर, काला नमक और पिंक नमक शामिल होते हैं. ये सभी चीजें मिलकर छाछ का स्वाद कई गुना बढ़ा देती हैं.

मसाला बनाने की शुरुआत करने के लिए सबसे पहले एक पैन लें और उसमें जीरा, धनिया, अजवाइन, लौंग, दालचीनी और काली मिर्च डालें. इन सभी मसालों को मध्यम आंच पर हल्का-हल्का भून लें. ध्यान रखें कि मसाले ज्यादा जलें नहीं, बस उनकी खुशबू आने लगे तब गैस बंद कर दें.

जब ये मसाले अच्छे से भुन जाएं, तो इन्हें एक प्लेट मे निकाले. इसके बाद इसमें सूखा पुदीना और दालचीनी पाउडर मिलाएं और सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें. अब इस मिश्रण को मिक्सी या ओखली में डालकर बारीक पीस लें, ताकि मसाला एकदम महीन बन जाए.

अब एक कटोरी मे दही ले दही जितना खटा हो उतना ही अच्छा छाछ अच्छा बनता है. जितनी चम्मच दही लेंगे उतना दोगुना उस दही में पानी मिलाए. पानी मिलने के बाद उसे अच्छी तरह से फैट ले ताकि दही और पानी पूरी तरह से मिक्स हो जाए. फिर उसमें जितना भी पिसा हुआ मसाला है सारा मात्रा मे डाल दे. आपका गर्मी के दिनों में एनर्जी ड्रिंक यानी छाछ पूरी तरह से तैयार है.



Source link

Write A Comment