Last Updated:

Janmashtami Bhog Recipe: घर में जन्माष्टमी का पर्व सेलिब्रेट कर रहे हैं, तो भोग की थाली तैयार करने के लिए यहां बतायी गई रेसिपी को जरूर फॉलो करें. ये रेसिपीज सिर्फ सात्विक ही नहीं बल्कि स्वादिष्ट और सेहत के लिए भी फायदेमंद साबित होती है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

भगवान श्री कृष्ण का जन्म द्वापर युग में भाद्रपद की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को आधी रात को मथुरा में हुआ था. इसी के अनुसार, आज 4 सिंतबर को जन्माष्टमी मनायी जा रही है. इस दिन मंदिरों में तो विशाल आयोजन होते ही हैं लेकिन घर में भी कई लोग कान्हा के जन्म दिवस को खूब धूम-धाम से मनाते हैं. इस दिन घरों में कई तरह के सात्विक पकवान बनाए जाते हैं, जिनका भोग आधी रात में बाल कृष्ण की पूजा में लगाया जाता है.

ऐसे में यहां आप कुछ बेहद स्वादिष्ट लेकिन आसानी से तैयार होने वाले भोग रेसिपी के बारे में जान सकते हैं. हालांकि माना जाता है कि कान्हा सबसे प्रिय माखन-मिश्री है. पौराणिक कथाओं के अनुसार, कान्हा सिर्फ अपने घर में ही नहीं बल्कि आसपास के घरों से भी माखन चुराकर खाने में बड़ा आनंद पाते थे. लेकिन आप माखन मिश्री के साथ भोग की थाली में इन 5 पकवानों को भी सजा सकते हैं.

जन्माष्टमी के लिए भोग रेसिपी

सिंघाड़े के आटे का हलवा
सबसे पहले एक कड़ाही में थोड़ा सा घी गर्म करें. इसमें सिंघाड़े का आटा डालकर धीमी आंच पर सुनहरा और खुशबूदार होने तक भून लें. अब धीरे-धीरे दूध या पानी डालते हुए लगातार चलाएं ताकि गुठलियां न बनें. इसके बाद स्वादानुसार चीनी मिलाएं और कुछ मिनट तक पकाएं. जब हलवा गाढ़ा हो जाए, तब इसमें इलायची पाउडर और कटे हुए मेवे डाल दें. स्वादिष्ट सिंघाड़े का हलवा तैयार है.

कुट्टू के आटे की पूड़ी
एक बर्तन में कुट्टू का आटा और सेंधा नमक मिलाएं. इसमें उबले हुए आलू मैश करके डालें और उनकी नमी से ही आटा गूंथ लें. अब छोटी-छोटी लोइयां बनाकर पूड़ियां बेलें. कढ़ाही में तेल या घी गर्म करें और पूड़ियों को सुनहरा होने तक तल लें और निकाल लें.

केला और मखाना मिठाई
मखानों को थोड़ा घी डालकर हल्का भून लें और छोटे टुकड़ों में तोड़ लें. अब कटे हुए केले इसमें मिलाएं. ऊपर से थोड़ा दूध या दही डालें. स्वाद के अनुसार शहद या चीनी मिलाकर अच्छी तरह मिक्स करें. अंत में कटे हुए मेवे डालें. आपकी झटपट तैयार होने वाली मीठी डिश तैयार है.

मखाने की खीर
मखानों को घी में हल्का भूनकर मोटा-मोटा तोड़ लें. एक बर्तन में दूध उबालें और उसमें मखाने डाल दें. धीमी आंच पर खीर को पकने दें. जब दूध थोड़ा गाढ़ा हो जाए तो चीनी मिलाएं. आखिर में इलायची पाउडर और कटे हुए मेवे डालकर गैस बंद कर दें. स्वादिष्ट मखाने की खीर तैयार है.

मखाना मलाई पाक
मखानों को घी में भूनकर दरदरा पीस लें. एक कड़ाही में फुल क्रीम दूध और मलाई डालकर गाढ़ा होने तक पकाएं. इसमें चीनी, केसर वाला दूध, इलायची पाउडर और पिसा हुआ मखाना मिलाएं। मिश्रण को लगातार चलाते हुए तब तक पकाएं जब तक वह गाढ़ा होकर कड़ाही छोड़ने न लगे. अब इसे घी लगी थाली में फैलाएं और ऊपर से ड्राई फ्रूट्स डालें. ठंडा होने पर मनचाहे आकार में काट लें. स्वादिष्ट मखाना मलाई पाक तैयार है.

About the Author

शारदा सिंहSenior Sub Editor

शारदा सिंह एक अनुभवी लाइफस्टाइल पत्रकार हैं, जिनके पास डिजिटल मीडिया और कंटेंट लेखन के क्षेत्र में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से…

और पढ़ें



Source link

Write A Comment