Best Homemade Chole Masala Powder recipe : छोले भटूरे हों या फिर गरमागरम चावल के साथ मसालेदार छोले, इनका स्वाद तभी आता है जब मसाला एकदम सही हो. घर पर छोले बनाते समय अक्सर स्वाद तो अच्छा आता है, लेकिन ढाबे जैसी खुशबू, रंग और चटपटा स्वाद नहीं मिल पाता. इसकी एक बड़ी वजह है बाजार में मिलने वाले तैयार छोले मसाले की जगह सही मसालों का संतुलन न होना. लेकिन अब आपको ढाबा स्टाइल छोले बनाने के लिए महंगे पैकेट वाले मसाले की जरूरत नहीं पड़ेगी. आप घर पर ही कुछ आम मसालों की मदद से सिर्फ 5 मिनट में स्वादिष्ट छोले मसाला पाउडर तैयार कर सकते हैं.

इस होममेड मसाला पाउडर में धनिया, जीरा, सौंफ, काली मिर्च, अजवाइन और कुछ खास मसालों का ऐसा कॉम्बिनेशन होता है, जो छोले में बेहतरीन खुशबू और स्वाद भर देता है. इसे बनाकर एयरटाइट डिब्बे में रखा जा सकता है और जब भी छोले बनाने हों, बस एक-दो चम्मच मसाला डाल दें. खास बात यह है कि घर के बने मसाले में आप तीखापन और मसालों की मात्रा अपने स्वाद के हिसाब से रख सकते हैं. तो चलिए जानते हैं झटपट बनने वाली इस छोले मसाला पाउडर रेसिपी(Chole Masala Powder Recipe) का आसान तरीका.

5 मिनट में स्वादिष्ट Chole Masala Powder(Canva)

होममेड छोले मसाला पाउडर के लिए जरूरी सामग्री:

साबुत धनिया – 3-4 बड़े चम्मच
जीरा – 2 बड़े चम्मच
साबुत काली मिर्च – 1 छोटा चम्मच
अनारदाना – 2 बड़े चम्मच (खटास और रंग के लिए मुख्य सामग्री)
सूखी कश्मीरी लाल मिर्च – 4-5 (अच्छा रंग देने के लिए)
हरी इलायची – 4-5
बड़ी इलायची – 2
लौंग – 6-8
दालचीनी – 1-2 छोटे टुकड़े
चक्रफूल (स्टार एनिस) – 1
मेथी दाना – आधा छोटा चम्मच
तेजपत्ता – 2 (कटे हुए)
कसूरी मेथी – 2 बड़े चम्मच
अमचूर पाउडर – 1 बड़ा चम्मच
काला नमक – 1 छोटा चम्मच
साधारण नमक या लाल मिर्च पाउडर – आवश्यकतानुसार

बनाने की आसान विधि:

सही साबुत मसालों का चुनाव
खुशबूदार छोले मसाला बनाने के लिए सबसे पहले ऊपर बताई गई सभी ताजी सामग्री को इकट्ठा कर लें. इनमें अनारदाना इस मसाले की मुख्य जान है, जो छोले को वह खास चटपटापन और गहरा रंग देता है जिसके लिए ढाबे वाले छोले जाने जाते हैं.

मसालों की हल्की भुनाई-
मसाले तैयार करने के लिए एक पैन को धीमी आंच पर गरम करें. अब इसमें कसूरी मेथी को छोड़कर बाकी सभी साबुत मसाले जैसे कि धनिया, जीरा, अनारदाना, काली मिर्च, इलायची, लौंग, मेथी दाना, दालचीनी, चक्रफूल, सूखी मिर्च और कटे हुए तेजपत्ते डालें. इन सभी मसालों को धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए कुछ सेकेंड्स के लिए भूनें. इसका मुख्य उद्देश्य मसालों की नमी को दूर करना है ताकि उनकी प्राकृतिक सुगंध और तेल बाहर आ सकें.

View this post on Instagram





Source link

Write A Comment