Last Updated:

Watermelon Jam Recipe: घर में बचा तरबूज अब स्वादिष्ट जैम में बदल सकता है. बिना आर्टिफिशियल कलर और कम चीनी में बनने वाला ये होममेड जैम बच्चों के टिफिन से लेकर ब्रेड और चपाती तक हर चीज के साथ खूब पसंद किया जा रहा है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

Watermelon Jam Recipe: घर पर बनाएं टेस्टी जैम

Watermelon Jam Recipe: गर्मी के दिनों में घर में रखा तरबूज कई बार पूरा खत्म नहीं हो पाता. आधा खाया, थोड़ा बचा और फिर फ्रिज में पड़ा-पड़ा उसका स्वाद बदलने लगता है, लेकिन अब कई लोग उसी बचे हुए तरबूज से ऐसा टेस्टी जैम बना रहे हैं, जिसे बच्चे भी मजे से खा रहे हैं. खास बात ये है कि इसमें ना कोई आर्टिफिशियल कलर पड़ता है और ना ही ज्यादा चीनी की जरूरत होती है. सोशल मीडिया पर भी इन दिनों घर में बनने वाला वाटरमेलन जैम तेजी से वायरल हो रहा है. लोग इसे मार्केट वाले जैम से ज्यादा हेल्दी और फ्रेश बता रहे हैं. ब्रेड, चपाती या पराठे के साथ इसका स्वाद इतना अच्छा आता है कि बच्चे बार-बार मांगते हैं. कई मांएं इसे स्कूल टिफिन के लिए भी तैयार करके रख रही हैं क्योंकि इसे बनाना आसान है और स्वाद भी शानदार आता है.

घर में बचा तरबूज बन सकता है शानदार जैम
अक्सर घर में बचा हुआ तरबूज लोग फेंक देते हैं या फिर मजबूरी में खत्म करते हैं, लेकिन अब किचन में छोटे-छोटे एक्सपेरिमेंट करने वाली महिलाएं इससे घर का हेल्दी जैम बना रही हैं. इस रेसिपी की सबसे अच्छी बात ये है कि इसमें ज्यादा सामान नहीं लगता. सिर्फ तरबूज और थोड़ी चीनी से पूरा जैम तैयार हो जाता है. अगर चाहें तो स्वाद बढ़ाने के लिए दालचीनी और स्टार ऐनिस भी डाल सकते हैं, जिससे इसकी खुशबू और फ्लेवर दोनों बेहतर हो जाते हैं.

बच्चों को खूब पसंद आ रहा स्वाद
घर का बना ये जैम बच्चों को काफी पसंद आ रहा है. कई लोग इसे सुबह ब्रेड पर लगाकर दे रहे हैं तो कुछ लोग चपाती रोल बनाकर बच्चों के टिफिन में रख रहे हैं. मार्केट में मिलने वाले जैम में जहां प्रिजर्वेटिव और आर्टिफिशियल कलर की चिंता रहती है, वहीं घर का बना ये जैम ज्यादा भरोसेमंद माना जा रहा है. यही वजह है कि सोशल मीडिया पर भी लोग इसकी रेसिपी शेयर कर रहे हैं.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

ऐसे तैयार होता है वाटरमेलन जैम
सबसे पहले तरबूज को छोटे टुकड़ों में काटकर मिक्सर में पीस लिया जाता है. इसके बाद उसे छानकर बीज अलग कर दिए जाते हैं. फिर इस रस को कढ़ाई में डालकर धीमी आंच पर पकाया जाता है. जब मिश्रण थोड़ा गाढ़ा होने लगता है तब इसमें स्वाद के हिसाब से चीनी डाली जाती है. कई लोग इसमें दालचीनी और स्टार ऐनिस डालकर हल्का फ्लेवर भी देते हैं. लगातार चलाते हुए इसे तब तक पकाना होता है जब तक इसका टेक्सचर जैम जैसा ना हो जाए. ठंडा होने के बाद इसका रंग और टेक्सचर बिल्कुल मार्केट वाले जैम जैसा नजर आता है.

बिना कलर भी आता है शानदार रंग
इस जैम की एक और खासियत इसका नेचुरल रंग है. इसमें कोई भी बाहर का लाल रंग या फ्लेवर डालने की जरूरत नहीं पड़ती. तरबूज पकने के बाद खुद ही गहरा और चमकदार रंग छोड़ता है. कई लोग पहली बार देखकर पहचान भी नहीं पाते कि ये घर में बना हुआ जैम है. खासकर जब इसे ब्रेड पर लगाया जाता है तो इसका टेक्सचर काफी स्मूद और आकर्षक दिखता है.

स्टोर करने के आसान तरीके
अगर जैम कम मात्रा में बनाया जाए तो इसे करीब 15 दिन तक फ्रिज में रखा जा सकता है. वहीं ज्यादा दिनों तक स्टोर करना हो तो थोड़ा सा विनेगर डालकर अच्छी तरह पकाने की सलाह दी जाती है. किचन एक्सपर्ट्स का कहना है कि साफ और सूखे कांच के जार में रखने से इसकी लाइफ और बढ़ जाती है. कई लोग इसे एक महीने तक भी इस्तेमाल कर लेते हैं.

बार-बार बनाने से मिलता है परफेक्ट रिजल्ट
घर में जैम बनाने वाले लोग बताते हैं कि पहली बार में थोड़ा पतला या ज्यादा लिक्विड रह सकता है, लेकिन दूसरी या तीसरी बार में टेक्सचर काफी बेहतर हो जाता है. असल में इसका पूरा खेल सही तरीके से पकाने का है. अगर मिश्रण को पूरा गाढ़ा होने तक पकाया जाए तो जैम एकदम परफेक्ट बनता है.

सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही रेसिपी
इन दिनों इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वाटरमेलन जैम की रेसिपी काफी ट्रेंड कर रही है. लोग इसे “नो कलर होममेड जैम” और “समर स्पेशल जैम” जैसे नामों से शेयर कर रहे हैं. कई फूड ब्लॉगर्स इसे बच्चों के लिए हेल्दी ऑप्शन बता रहे हैं. खासकर स्कूल खुलने के मौसम में इसकी डिमांड और बढ़ती दिख रही है. घर में बचा तरबूज अब बेकार नहीं जाएगा. कुछ आसान स्टेप्स और थोड़ी मेहनत से इससे ऐसा स्वादिष्ट जैम तैयार किया जा सकता है, जो बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आए. कम खर्च और हेल्दी स्वाद की वजह से ये रेसिपी तेजी से लोगों की पसंद बनती जा रही है.

About the Author

Keerti Rajpoot

मीडिया की दुनिया में मेरा सफर एक रेडियो जॉकी के रूप में शुरू हुआ था, जहां शब्दों की ताकत से श्रोताओं के दिलों तक पहुंच बनाना मेरी सबसे बड़ी उपलब्धि रही. माइक के पीछे की यह जादुई दुनिया ही थी जिसने मुझे इलेक्ट्र…और पढ़ें



Source link

Write A Comment