Summer Dal Storage: गर्मियों का मौसम आते ही किचन का हाल सबसे ज्यादा बदल जाता है. बाहर की तेज धूप और उमस का असर सीधा हमारे खाने पर पड़ता है. खासकर पकी हुई चीजें जल्दी खराब होने लगती हैं, और इसमें सबसे पहले नंबर आता है दाल का. सुबह बनाई गई दाल कई बार दोपहर तक ही खट्टी होने लगती है, और शाम तक तो उसमें झाग भी दिखने लगता है. ऐसा सिर्फ गर्मी की वजह से नहीं, बल्कि हमारी कुछ छोटी-छोटी गलतियों की वजह से भी होता है. दाल में प्रोटीन ज्यादा होता है, इसलिए उसमें बैक्टीरिया तेजी से बढ़ते हैं और वो जल्दी खराब हो जाती है.
अगर आप भी इस परेशानी से जूझते हैं, तो अब चिंता करने की जरूरत नहीं है. कुछ आसान और काम के टिप्स अपनाकर आप दाल को लंबे समय तक फ्रेश रख सकते हैं. बस जरूरत है सही तरीके और थोड़ी सावधानी की, ताकि आपकी मेहनत से बनी दाल खराब न हो.
दाल को खराब होने से बचाने के आसान टिप्स
1. दाल को ज्यादा देर बाहर न रखें
दाल बन जाने के बाद उसे लंबे समय तक किचन में खुला छोड़ना सबसे बड़ी गलती है. जैसे ही दाल ठंडी हो जाए, उसे तुरंत फ्रिज में रख दें.
2. सही तरीके से स्टोर करें
हमेशा साफ और एयरटाइट कंटेनर का इस्तेमाल करें. इससे बाहर की हवा और नमी अंदर नहीं जाएगी और दाल ज्यादा देर तक ठीक रहेगी.
3. गर्म दाल सीधे फ्रिज में न रखें
कई लोग जल्दी में गर्म दाल को ही फ्रिज में रख देते हैं. ऐसा करने से फ्रिज का टेम्परेचर बिगड़ता है और बाकी खाने पर भी असर पड़ता है. पहले दाल को नॉर्मल तापमान पर ठंडा करें.
4. बार-बार गर्म करने से बचें
पूरी दाल बार-बार गर्म करने से उसका स्वाद और क्वालिटी दोनों खराब हो जाते हैं. जितनी जरूरत हो उतनी ही दाल निकालकर गर्म करें.
5. नमक और हल्दी का सही इस्तेमाल
दाल में सही मात्रा में नमक और हल्दी डालना जरूरी है. हल्दी में ऐसे गुण होते हैं जो बैक्टीरिया को बढ़ने से रोकते हैं, जिससे दाल ज्यादा समय तक ठीक रहती है.
6. खट्टी चीजें बाद में डालें
अगर आप दाल में नींबू या इमली डालते हैं, तो उसे पहले से न मिलाएं. ये चीजें दाल को जल्दी खट्टा कर देती हैं. खाने के समय ही मिलाएं.
7. सही बर्तन का चुनाव करें
स्टील या मिट्टी के बर्तन दाल को स्टोर करने के लिए बेहतर माने जाते हैं. ये तापमान को बैलेंस रखते हैं और दाल को जल्दी खराब नहीं होने देते.
8. समय पर दाल खत्म करें
फ्रिज में रखी दाल भी हमेशा नहीं चलती. कोशिश करें कि 3–5 दिन के अंदर उसे खत्म कर लें, वरना उसका स्वाद और सेफ्टी दोनों खराब हो सकते हैं.