Last Updated:
Delhi Naivedyam Restaurant Hauz Khas: दिल्ली में एक से बढ़कर एक अनोखे रेस्टोरेंट मौजूद हैं लेकिन इसी में हौज खास गांव जोकि युवाओं और विदेशी पर्यटकों का अड्डा माना जाता है, यहां पर एक रेस्टोरेंट है जिसे देखेंगे आप तो लगेगा कि जैसे कोई मंदिर है क्योंकि बाहर नंदी जी बैठे हुए हैं लेकिन जब आप अंदर जाएंगे तो पाएंगे कि यहां पर एक साउथ इंडियन खूबसूरत सा रेस्टोरेंट चलता है.
इस रेस्टोरेंट का नाम है नैवेद्यम (Naivedyam) जिसका अर्थ है ईश्वर या किसी आदरणीय को अर्पित किया जाने वाला भोज्य पदार्थ होता है. सनातन धर्म में पूजा के दौरान देवी-देवताओं को फल, मिठाई या पका हुआ भोजन (भोग) चढ़ाया जाता है, इसे ही नैवेद्य कहा जाता है और देवता द्वारा स्वीकार किए जाने के बाद इसे प्रसाद माना जाता. इसीलिए इस रेस्टोरेंट का नाम बहुत अनोखा माना जाता है.
हौज खास विलेज में जैसे ही आप प्रवेश करते हैं वैसे ही यह रेस्टोरेंट आपको एक पुरानी सी बिल्डिंग के अंदर नजर आ जाएगा. बिल्डिंग पुरानी है इसलिए आपको लगेगा कि शायद यह है कोई बंद पड़ी हुई इमारत है लेकिन जब आप बाहर देखेंगे तो वहां पर भोलेनाथ के सारथी और उनकी सवारी माने जाने वाली नंदी की बैठे हुए नजर आ जाएंगे. जिनके ऊपर फूल और पत्तियां चढ़ी होंगी जिसे देखकर आपको लगेगा जैसे किसी ने उनकी पूजा की हो और आपको यही लगेगा कि शायद यह अंदर कोई मंदिर है.
जैसे ही आप इस रेस्टोरेंट के अंदर जाएंगे तो आप पाएंगे की है कोई मंदिर नहीं बल्कि सच में रेस्टोरेंट है. खूबसूरत से यहां पर मेज और कुर्सियां लगी होंगी. बहुत ही हल्की लाइट जल रही होगी. कोई म्यूजिक नहीं होगा लेकिन फिर भी यहां पर आपको किसी लग्जरी रेस्टोरेंट जैसा ही महसूस होगा. क्योंकि इस रेस्टोरेंट को बनाया गया है साउथ इंडियन थीम पर और यहां पर ज्यादातर खाना खाने वही लोग आते हैं जिन्हें साउथ इंडियन स्वाद पसंद होता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
इस रेस्टोरेंट की खासियत यह भी है कि यहां पर खाना पीना बहुत ज्यादा महंगा नहीं है. अगर आप इडली सांभर डोसा खाते हैं तो उसकी कीमत 100 रुपए से शुरू है. जबकि यहां का फ्रूट चाट आइसक्रीम के साथ अगर आप लेंगे तो वह 200 रुपए का पड़ेगा, लेकिन यह खाने में इतना लाजवाब होगा कि आपका पूरा पैसा वसूल हो जाएगा. यही नहीं यहां पर आपको नारियल पानी बादाम मिल्क से लेकर कोल्ड कॉफी तक मिलेगी.
इस रेस्टोरेंट की खासियत एक ही है भी है कि अंदर भी यहां पर देवी देवताओं की मूर्तियां है और पोस्टर्स लगाए गए हैं. कहीं पर आपको भगवान श्री कृष्णा गायों के बीच में मिल जाएंगे तो कहीं पर आपको तिरुपति बालाजी के दर्शन करने का मौका मिलेगा. यह पूरा रेस्टोरेंट भगवानों की प्रतिमाओं और उनके पोस्टर्स से घिरा हुआ है और सबसे खास बात यह है कि यहां पर पूरी तरह से वेजीटेरियन खाना मिलता है यहां नॉनवेज नहीं मिलता है.
यही नहीं आज जहां सभी रेस्टोरेंट में डिस्पोजल का इस्तेमाल होता है. प्लास्टिक में लोगों को खाना दिया जाता है जोकि सेहत के लिए बेहद हानिकारक माना जाता है लेकिन इस रेस्टोरेंट में सब कुछ पीतल, तांबे और स्टील के बर्तनों में दिया जाता है. जो खाने के स्वाद को तो बढ़ाता ही है साथ में आपको अच्छी सेहत भी देता है और इसमें किसी भी तरह का कोई केमिकल भी नहीं होता है.