Last Updated:
Desi vs Hybrid Cucumber: सलाद और रायते में अगर आप खीरा पसंद करते हैं, तो ये लेख आपके लिए है. यहां आप हाइब्रिड और देसी खीरे के अंतर को जानेंगे. साथ ही सेहत के नजरिए से डाइट में शामिल करने के लिए बेहतरीन विकल्प क्या है, ये भी जानेंगे.
Desi vs Hybrid Cucumber: गर्मियों के मौसम में खीरा सलाद और रायता के लिए बहुत ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है. हेल्दी होने के साथ ये एक हाइड्रेटिंग फ्रूट है. लेकिन जब आप इसे मार्केट से खरीदते हैं, तो बड़ा कंफ्यूजन होता है, कौन-सा खीरा खरीदें? क्योंकि बाजार में देसी और हाइब्रिड खीरे की दो तरह की किस्में उपलब्ध होती हैं. वैसे तो इन्हें कीमत के आधार पर चुनना आसान होता है, लेकिन जब बात फायदे के बेस पर चुनने की हो तो अक्सर लोगों से गलती हो जाती है.
देसी या हाइब्रिड? खीरे के मामले में ये बहस बहुत ज्यादा देखने को मिलती है. इससे पहले हम आपको इनके फायदों के बारे में बताए, जान लीजिए कि देसी और हाइब्रिड खीरा क्या होता है? देसी खीरे लोकल रूप से उगाए जाते हैं और आमतौर पर केवल उनके मौसम में ही उपलब्ध होते हैं. क्योंकि इन्हें पास के क्षेत्रों में उगाया जाता है, इसलिए ये बाजार तक जल्दी पहुंच जाते हैं और अधिक ताजे रहते हैं. दूसरी ओर, हाइब्रिड खीरे कंट्रोल वातावरण में उगाए जाते हैं और लगभग पूरे साल बाजार में उपलब्ध रहते हैं. जिससे इन्हें हर मौसम में खीरा खरीदने की सुविधा मिलती है.
देसी और हाइब्रिड खीरे में अंतर
देसी खीरे अपनी प्राकृतिक स्वाद और बनावट के लिए जाने जाते हैं. कई लोग इनके स्वाद को हाइब्रिड खीरों से बेहतर मानते हैं. वहीं, हाइब्रिड खीरे लंबे समय तक टिके रहने और एक जैसी गुणवत्ता बनाए रखने के लिए विकसित किए जाते हैं. लेकिन इन्हें कई बार कच्चा ही तोड़ लिया जाता है ताकि वो लंबे ट्रांसपोर्ट के दौरान खराब न हो. इससे इनके स्वाद और पोषण पर कुछ असर पड़ सकता है.
सेहत पर असर
पोषण के नजरिए से दोनों प्रकार के खीरे विटामिन, खनिज और फाइबर प्रदान करते हैं. फिर भी, देसी खीरे अक्सर पूरी तरह पकने के बाद तोड़े जाते हैं, जिससे उनमें स्वाद और पोषक तत्व अधिक हो सकते हैं. हाइब्रिड खीरे भी पौष्टिक होते हैं, लेकिन उनकी खेती और स्टोरेज की प्रक्रिया के कारण उनमें कुछ अंतर देखने को मिल सकता है.
क्या है सस्ता?
कीमत के नजरिए से देखा जाए तो देसी खीरे कई बार बेहतर विकल्प साबित होते हैं. मौसम के दौरान इनकी उपलब्धता अधिक होती है और परिवहन लागत कम होने के कारण इनकी कीमत भी कम रहती है. इसके विपरीत, हाइब्रिड खीरों की कीमत परिवहन और अन्य अतिरिक्त खर्चों के कारण अधिक हो सकती है.
About the Author
शारदा सिंह मध्यप्रदेश की रहने वाली हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना सफर शुरू किया. उनके पास डिजिटल मीडिया और लाइफस्टाइल पत्रक…और पढ़ें
Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.