Last Updated:

Basi Chawal Food Recipe: वैसे तो हर कोई घर के किचन में बचे हुए चावल से झटपट फ्राई कर लेते हैं. इससे बासी चावल को फेंकना भी नहीं पड़ता है. ऐसे में आज हम आपको स्वादिष्ट फ्राइड राइस के बारे में बताएंगे. जिसे आप घर की सब्जियों और मसालों से तैयार कर सकते हैं. यह बच्चों को भी खूब पसंद आएगी. आइये जानते हैं इसके बारे में.

जमशेदपुर: दोपहर के बचे हुए चावल का उपयोग करके शाम के नाश्ते के लिए स्वादिष्ट और झटपट फ्राइड राइस तैयार किया जा सकता है. यह विधि घर में मौजूद सब्जियों और मसालों का इस्तेमाल करके बनाई जा सकती है, जिससे यह बच्चों और बड़ों दोनों को पसंद आएगा. इसे खाने के बाद आपकी हर कोई तारीफ करेगा.

फ्राइड राइस बनाने की विधि

फ्राइड राइस बनाने के लिए सबसे पहले बचे हुए चावल को अलग-अलग कर लेना चाहिए. ताकि पकाते समय उनमें गांठ न पड़े. इसके बाद एक कड़ाही या पैन में थोड़ा तेल गरम करें। तेल गरम होने पर बारीक कटा हुआ प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें.

सब्जियां और अन्य सामग्री

प्याज भुनने के बाद इसमें घर में मौजूद सब्जियां जैसे शिमला मिर्च, गाजर और हरी मिर्च बारीक काटकर डालें. इसके बाद बीन्स, पत्तागोभी या मटर जैसी सब्जियां भी इस्तेमाल की जा सकती हैं. यदि फ्रिज में पनीर, बेबी कॉर्न या स्वीट कॉर्न उपलब्ध हों, तो उन्हें भी सब्जियों के साथ तेज आंच पर फ्राई करके फ्राइड राइस का स्वाद बढ़ाया जा सकता है. सब्जियों को हल्का क्रंची रखना चाहिए, बहुत ज्यादा नहीं गलाना चाहिए. इसके बाद अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर अच्छी तरह मिलाएं और खुशबू आने तक पकने दें.

मसाले और चावल मिलाना

अब इसमें स्वादानुसार नमक और थोड़ा गरम मसाला डालें. जहां अपनी पसंद के अनुसार चिली सॉस, टोमैटो सॉस या सोया सॉस भी मिलाया जा सकता है. सभी सामग्री को अच्छी तरह मिलाकर कुछ सेकंड तक तेज आंच पर पकाएं. इसके बाद बचे हुए चावल कड़ाही में डालकर धीरे-धीरे चलाएं ताकि चावल टूटे नहीं और मसाले व सब्जियां हर दाने में अच्छी तरह मिल जाए.

जानें पकाने का अंतिम चरण

वहीं, करीब दो से तीन मिनट तक तेज आंच पर चावल को चलाते हुए फ्राई करें. जब चावल अच्छी तरह गरम हो जाएं और मसालों की खुशबू आने लगे, तो गैस बंद कर दें. अब तैयार फ्राइड राइस को प्लेट में निकालकर ऊपर से थोड़ा हरा धनिया डालकर परोसा जा सकता है.

About the Author

Brijendra Pratap Singh

बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से  Hindi.News18.com<…

और पढ़ें





Source link

Write A Comment