Rice Flour Chana Dal Fara Recipe: हर घर में सुबह का सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि आज नाश्ते में क्या बनाया जाए, जो स्वादिष्ट भी हो, पेट भरने वाला भी हो और सेहत के लिए भी अच्छा रहे, अगर आप भी रोज़ाना पोहा, उपमा या पराठे से कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं, तो चावल के आटे और चना दाल से बनने वाले पारंपरिक फरे आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं. उत्तर प्रदेश और बिहार की रसोई में सालों से पसंद किए जाने वाले फरे अब देशभर में अपनी खास पहचान बना चुके हैं. इनकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इनमें तेल बहुत कम लगता है, ये भाप में पकाए जाते हैं और खाने में बेहद मुलायम व स्वादिष्ट लगते हैं.
चना दाल की स्टफिंग इन्हें प्रोटीन से भरपूर बनाती है, जबकि चावल का आटा इन्हें हल्का और आसानी से पचने वाला बनाता है, अगर घर में बच्चे कुछ नया खाने की जिद कर रहे हों या शाम की हल्की भूख के लिए कोई हेल्दी डिश चाहिए, तो यह रेसिपी हर बार तारीफ दिला सकती है. आइए जानते हैं घर पर आसानी से स्वादिष्ट फरे बनाने का तरीका.
चावल और चना दाल का शानदार मेल
फरे सिर्फ एक पारंपरिक व्यंजन नहीं, बल्कि स्वाद और पोषण का बेहतरीन मेल हैं. चावल का आटा इन्हें हल्का बनाता है, जबकि चना दाल की स्टफिंग भरपूर स्वाद और प्रोटीन देती है. यही वजह है कि कई लोग इसे नाश्ते, लंच या हल्के डिनर में भी शामिल करना पसंद करते हैं.
फरे बनाने के लिए जरूरी सामग्री
स्टफिंग के लिए
करीब 1 कप चना दाल, 1 इंच अदरक का टुकड़ा, 4-5 लहसुन की कलियां, 2 हरी मिर्च, 1 छोटा चम्मच जीरा, स्वादानुसार नमक, एक चुटकी हींग, आधा छोटा चम्मच हल्दी और बारीक कटा हरा धनिया.
बाहरी परत के लिए
2 कप चावल का आटा, लगभग 2 कप पानी, स्वादानुसार नमक और 1 छोटा चम्मच तेल.
(इमेज AI)
तड़के के लिए
1 से 2 बड़े चम्मच सरसों का तेल, आधा छोटा चम्मच राई, कुछ करी पत्ते, एक चुटकी हींग और सूखी लाल मिर्च.
ऐसे तैयार करें चना दाल की स्टफिंग
सबसे पहले चना दाल को अच्छी तरह धोकर 3 से 4 घंटे के लिए पानी में भिगो दें. जब दाल अच्छी तरह फूल जाए, तब उसका पूरा पानी निकाल लें. अब दाल में अदरक, लहसुन, हरी मिर्च और जीरा डालकर बिना पानी मिलाए दरदरा पीस लें. इसके बाद इसमें नमक, हल्दी, हींग और बारीक कटा हरा धनिया मिलाकर तैयार कर लें. दरदरी पिसी हुई स्टफिंग फरे का स्वाद कई गुना बढ़ा देती है, अगर इसे बहुत बारीक पीस देंगे तो स्वाद और बनावट दोनों बदल सकते हैं.
चावल के आटे का मुलायम आटा कैसे बनाएं
एक पैन में पानी उबालें. उसमें थोड़ा नमक और एक छोटा चम्मच तेल डाल दें. गैस बंद करके उबलते पानी में चावल का आटा डालें और अच्छी तरह मिला लें. इसे लगभग 5 मिनट तक ढककर रखें. जब मिश्रण हल्का ठंडा हो जाए, तब हाथों से अच्छी तरह गूंधकर मुलायम आटा तैयार करें. अगर आटा ज्यादा सख्त लगे तो हल्के गुनगुने पानी की कुछ बूंदें मिलाकर दोबारा गूंध सकते हैं.
फरे को सही तरीके से आकार दें
अब चावल के आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाकर हल्की मोटाई में बेल लें. बीच में तैयार दाल की स्टफिंग रखें और इसे हल्का मोड़ दें. ध्यान रखें कि इसे पूरी तरह बंद नहीं करना है. इसका आकार गुजिया जैसा रहेगा, लेकिन किनारों को पूरी तरह सील नहीं किया जाएगा. यही पारंपरिक तरीका फरे को खास बनाता है और भाप में पकने के दौरान इसका स्वाद भी बेहतर आता है.
View this post on Instagram