Last Updated:

Lemon Fruit or Vegetable: नींबू को अक्सर लोग सब्जी समझ लेते हैं, लेकिन वैज्ञानिक रूप से यह एक फल है. यह सिट्रस फ्रूट फैमिली का हिस्सा है. इसका उपयोग भले ही रसोई में मसाले की तरह किया जाता हो, लेकिन इसकी असली पहचान एक फल की ही होती है, जो विटामिन C से भरपूर होता है. अधिकतर लोग इसे सब्जी समझ लेते हैं.

Zoom

वैज्ञानिक तथ्य देखें, तो नींबू सिट्रस फैमिली का एक फल है.

Is Lemon a Fruit or Veggie: नींबू हर घर की रसोई में इस्तेमाल होने वाला जरूरी खाद्य पदार्थ है. इसे कभी सलाद में, कभी पानी में, तो कभी चाय और खाने के स्वाद को बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है. लेकिन अक्सर लोगों के मन में यह सवाल उठता है कि नींबू आखिर है क्या, फल या सब्जी? देखने में छोटा सा यह खट्टा नींबू अपनी पहचान को लेकर काफी कन्फ्यूजन पैदा करता है. अधिकतर लोग जानते ही नहीं कि नींबू फल या सब्जी, किस कैटेगरी में आता है.

वनस्पति विज्ञान के अनुसार नींबू एक फल है. इसे सिट्रस (Citrus) फैमिली में रखा जाता है, जिसमें संतरा, मौसंबी और अंगूर जैसे फल भी शामिल होते हैं. नींबू फूल के ओवरी से विकसित होता है और यही किसी भी चीज को फल की श्रेणी में रखता है. इसलिए वैज्ञानिक दृष्टिकोण से नींबू को पूरी तरह एक फल माना जाता है. नींबू का स्वाद खट्टा होता है और इसे अक्सर खाना बनाने में मसाले या स्वाद बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है. यही वजह है कि लोग इसे सब्जी या मसाले की श्रेणी में मान लेते हैं.

कई खाने-पीने की चीजों में नींबू का रस या छिलका सब्जियों के साथ मिलाकर इस्तेमाल किया जाता है, जिससे यह रसोई में सब्जी का हिस्सा जैसा लगने लगता है. हालांकि उपयोग के आधार पर किसी चीज की वैज्ञानिक श्रेणी नहीं बदलती. नींबू सिर्फ एक फल नहीं, बल्कि पोषण का खजाना माना जाता है. इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन C पाया जाता है, जो शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है. यह पाचन सुधारने, त्वचा को हेल्दी रखने और शरीर को डिटॉक्स करने में भी सहायक माना जाता है. गर्मियों में नींबू पानी पीना शरीर को ठंडक और ताजगी देने का एक आसान तरीका है.

नींबू का इस्तेमाल लगभग हर रसोई में होता है. इसका रस खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ उसे हल्का और ताजा भी बनाता है. सलाद, चाट, दाल और कई सब्जियों में नींबू डालने से उनका स्वाद कई गुना बढ़ जाता है. यही कारण है कि इसे एक फ्लेवर एन्हांसर की तरह भी देखा जाता है, लेकिन यह फिर भी एक फल ही रहता है. आसान भाषा में कहा जाए, तो नींबू एक फल है. इसका वैज्ञानिक आधार, बनावट और विकास प्रक्रिया इसे फल की श्रेणी में रखती है. भले ही इसका उपयोग रसोई में सब्जियों और मसालों की तरह किया जाता हो, लेकिन इसकी असली पहचान एक सिट्रस फ्रूट की ही है.

About the Author

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 हिंदी की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें



Source link

Write A Comment