X

पटपुड़ा जंगल की दुर्लभ सब्जी, स्वाद और सेहत का खजाना! विटामिन और आयरन से भरपूर

 

arw img

patpura Vegetable Recipe: बारिश के मौसम में जंगलों में मिलने वाली पटपुड़ा या पुटू एक दुर्लभ और स्वादिष्ट जंगली सब्जी है. इसे खासतौर पर बैगा आदिवासी समुदाय घने जंगलों में खोजकर निकालता है. यह सर्रई के पेड़ के नीचे जमीन के अंदर पाई जाती है, इसलिए इसे ढूंढना और निकालना काफी मेहनत का काम है. पटपुड़ा आदिवासियों के लिए सिर्फ भोजन ही नहीं, बल्कि आय का महत्वपूर्ण साधन भी है. बारिश के मौसम में इसकी मांग बढ़ जाती है और यह करीब 800 से 1200 रुपए प्रति किलो तक बिकती है. इसकी सब्जी बनाने के लिए पटपुड़ा को अच्छी तरह धोकर काटा जाता है और तेल में फ्राई किया जाता है. इसके बाद प्याज, अदरक-लहसुन और हल्दी, मिर्च, धनिया जैसे मसालों से ग्रेवी तैयार कर इसमें फ्राई किया हुआ पटपुड़ा डालकर 5-7 मिनट पकाया जाता है. इसे चावल या रोटी के साथ खाया जाता है. पटपुड़ा को प्रोटीन, विटामिन और आयरन का अच्छा स्रोत बताया जाता है. स्थानीय मान्यता के अनुसार यह रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और शरीर को स्वस्थ रखने में मददगार माना जाता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Write A Comment