होमफोटोलाइफ़फूड

पतला छिलका, जबरदस्त मिठास…जानिए क्यों खास है बैगनपल्ली आम, जानिए खासियत

Last Updated:

आम के सीजन में बाजार में कई तरह की वैरायटी देखने को मिलती हैं, लेकिन बैगनपल्ली आम की बात ही अलग है. आंध्र प्रदेश के बंगनापल्ले इलाके से निकला यह खास आम ‘सफेदा’ और ‘बेनिशान’ नाम से भी जाना जाता है. बड़े आकार, पतले छिलके, रेशारहित गूदे और मीठे स्वाद के कारण यह आम देश-विदेश में काफी पसंद किया जाता है.

आम का सीजन शुरू हो चुका है. ऐसे में मार्केट में अलग-अलग वैरायटी और अलग-अलग नाम के आम देखने को मिल जाएंगे, तो वहीं उन्ही में एक आम बैगनपल्ली(या बंगनपल्ले) आंध्र प्रदेश के नंदीयाल जिले का एक प्रसिद्ध आम है, जिसे ‘सफेदा’ या ‘बेनिशान’ के नाम से भी जाना जाता है. यह अपने बड़े आकार, अंडाकार शक्ल, सुनहरे पीले रंग, पतली त्वचा और रेशे रहित मीठे गूदे के लिए प्रसिद्ध है.

कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर दीपक मेहंदी रता ने बताया कि बैगनपल्ली आम जिसे सफेदा आम भी कहते हैं. सफेदा आम एक प्रसिद्ध कमर्शियल रूप से उगाई जाने वाली आम की किस्म में से एक है. इसका जो उत्पादन है वह आंध्र प्रदेश के बैगनपल्ली इलाके से है. इसलिए इसका नाम बैगनपल्ली रखा गया है और इसे सफेदा आम के नाम से भी जाना जाता है.

बैगनपल्ली आंध्र प्रदेश में ही शुरू हुआ था. तभी से इसे बैगनपल्ली कहा जाता था और इसे सफेदा आम के नाम से भी बहुत से लोग जानते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

इसका जो गुदा होता है वह हल्के पीले और सफेद रंग का होता है. इसकी खासियत की बात की जाए तो यह आम आकार में बड़ा होता है. इसका साइज बड़ा होता है और यह काफी आकर्षक और अट्रैक्टिव होता है. इसका छिलका बहुत पतला होता है और चिकना होता है. इसका गूदा बहुत ही मुलायम और रेशे भी बहुत कम मात्रा में होते हैं यही कारण है कि इसे खाने में यह बहुत ही स्वादिष्ट और आसान लगता है. बहुत ही मीठे स्वाद का आम यह होता है.

इसके साथ ही इसमें बहुत संतुलित मिठास होती है और हाल किसी खटास भी होती है. इसके साथ ही बाजार में इसकी सेल्फ लाइफ यानी बाजार में इसे कुछ समय तक रख सकते हैं. यह एकदम खराब न होने वाली चीज है और इसे एक्सपोर्ट भी किया जा सकता है.

किसान इसकी खेती करेंगे तो इसमें पैदावार बहुत अच्छी होगी. इस आम के उत्पादन की अगर बात की जाए, तो आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में यह सबसे ज्यादा उगाया जाता है. इसके साथ ही इस आम की बाजार में मांग भी बहुत अच्छी रहती है. इसलिए यह आम भी आम के पसंदीदा लोगों की पहली पसंद रहता है.

बैगनपल्ली आम (या बंगनापल्ले) का इतिहास 100 साल से अधिक पुराना है. जिसकी उत्पत्ति आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले के बंगनापल्ले कस्बे से हुई. इसे ‘बेनिशान’ या ‘बर्नीशा’ के नाम से भी जाना जाता है और यह क्षेत्र के नवाबों के शाही बागीचों में उगाया जाता था. इसके साथ ही वहां के नवाबों की यह पहली पसंद हुआ करता था.



Source link

Write A Comment