Last Updated:

Kacche Kele Ki Pav Bhaji Recipe: भीलवाड़ा निवासी दुर्गा देवी ने बताया कि कच्चे केले की पाव भाजी एक ऐसी डिश हैं जो पर्यूषण के दौरान भी पसंदीदा स्वाद का आनंद लिया जा सकता है और खान-पान से जुड़े नियमों का ध्यान भी रखा जा सकता है. इसको बनाने के लिए सबसे पहले कच्चे केले को अच्छी तरह धोकर उबाल लें. इसके बाद केले के छिलके उतारकर उन्हें अच्छी तरह मैश कर लें.

ख़बरें फटाफट

भीलवाड़ा – जैन समाज का पर्यूषण पर्व चल रहा है. इन दिनों खान-पान को लेकर विशेष सावधानी बरती जाती है और कई तरह की चीजों का सेवन नहीं किया जाता. ऐसे में रोजमर्रा के पसंदीदा व्यंजनों का स्वाद लेने वालों के लिए थोड़ी परेशानी हो सकती है. अगर आपका मन पाव भाजी खाने का है लेकिन आप पर्यूषण के दौरान खान-पान के नियमों का भी पालन करना चाहते हैं तो फिर आपके लिए कच्चे केले से बनी पाव भाजी एक बेस्ट टेस्टी ऑप्शन हो सकती है. कच्चे केले की पाव भाजी सामान्य पाव भाजी से थोड़ी अलग होती है. इसमें जमीकंद सब्जियों के बजाय कच्चे केले को मुख्य सामग्री के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है. सही तरीके से मसाले और सामग्री मिलाने पर इसका स्वाद काफी स्वादिष्ट लगता है. यह ऐसी डिश है जिसे घर पर आसानी से तैयार किया जा सकता है.

भीलवाड़ा निवासी दुर्गा देवी ने बताया कि कच्चे केले की पाव भाजी एक ऐसी डिश हैं जो पर्यूषण के दौरान भी पसंदीदा स्वाद का आनंद लिया जा सकता है और खान-पान से जुड़े नियमों का ध्यान भी रखा जा सकता है. इसको बनाने के लिए सबसे पहले कच्चे केले को अच्छी तरह धोकर उबाल लें. इसके बाद केले के छिलके उतारकर उन्हें अच्छी तरह मैश कर लें. अब एक कड़ाही में थोड़ा घी गर्म करें. इसमें जीरा डालकर तड़का लगाएं. इसके बाद मैश किए हुए कच्चे केले डालकर अच्छी तरह मिलाएं. अब स्वाद के अनुसार सेंधा नमक, लाल मिर्च, हल्दी और धनिया पाउडर जैसे मसाले डालें.

घी डालने पर इसका स्वाद और बढ़ जाता
पर्यूषण के दौरान जिन मसालों या सामग्री का सेवन नहीं किया जाता उनका इस्तेमाल नहीं करें. सभी सामग्री को अच्छी तरह मिलाते हुए कुछ देर तक पकाएं. जरूरत के अनुसार थोड़ा पानी डालकर भाजी को मनचाही गाढ़ी या नरम कंसिस्टेंसी दी जा सकती है. भाजी तैयार होने के बाद इसे गर्मागर्म परोसें. इसके साथ पर्यूषण के नियमों के अनुसार उपलब्ध आटे से बने पाव या अन्य उपयुक्त विकल्प लिए जा सकते हैं. ऊपर से थोड़ा घी डालने पर इसका स्वाद और बढ़ जाता है.

केले के टेस्टी स्वाद के साथ हैल्थ
कच्चा केला फाइबर और कई पोषक तत्वों का अच्छा स्रोत माना जाता है. इसे भोजन में शामिल करने से पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस हो सकता है. यही वजह है कि कच्चे केले से तैयार यह पाव भाजी स्वाद के साथ पोषण के लिहाज से भी बेस्ट हो सकती है. पर्यूषण के दौरान अलग-अलग परिवारों और जैन परंपराओं में खान-पान के नियम अलग हो सकते हैं. इसलिए किसी भी सामग्री का इस्तेमाल करने से पहले अपने परिवार या समुदाय में मान्य नियमों की जानकारी जरूर लें. नियमों के अनुसार सामग्री में बदलाव करके कच्चे केले की यह स्वादिष्ट पाव भाजी आसानी से बनाई जा सकती है.

About the Author

Jagriti Dubey

मेरा नाम जागृति दुबे है. मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में पिछले 6 वर्षों से सक्रिय हूं. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को मैंने वर्ष 2019 में GBN 24 न्यूज़ चैनल से इंटर्नशिप के साथ शुरुआत देकर एक पेशेव…

और पढ़ें



Source link

Write A Comment