Last Updated:

इस कढ़ी पाउडर की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे पूरी तरह प्राकृतिक सामग्री से तैयार किया गया है. इसमें पुदीना, धनिया, हरी मिर्च, कड़ी पत्ता और कई प्रकार की सब्जियों को सुखाकर इस्तेमाल किया गया है. खास बात यह है कि इन सभी मसालों और सब्जियों को किसान स्वयं अपने खेत में उगाते हैं, जिससे इसकी गुणवत्ता और शुद्धता बनी रहती है. यही वजह है कि इस पाउडर से बनी कढ़ी में घर जैसा असली स्वाद मिलता है.

ख़बरें फटाफट

कन्नौज: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों के पास समय की कमी होती जा रही है, जिसके चलते पारंपरिक व्यंजन बनाना मुश्किल हो जाता है. इसी समस्या का समाधान कन्नौज के जागरूक किसान एस.पी. सिंह ने खोज निकाला है, उन्होंने एक ऐसा रेडी-टू-ईट कढ़ी पाउडर तैयार किया है, जिससे मात्र 10 से 15 मिनट में स्वादिष्ट कढ़ी बनकर तैयार हो जाती है. यह नवाचार खासतौर पर कामकाजी लोगों और छोटे परिवारों के लिए बेहद उपयोगी साबित हो सकता है.

इस कढ़ी पाउडर की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे पूरी तरह प्राकृतिक सामग्री से तैयार किया गया है. इसमें पुदीना, धनिया, हरी मिर्च, कड़ी पत्ता और कई प्रकार की सब्जियों को सुखाकर इस्तेमाल किया गया है. खास बात यह है कि इन सभी मसालों और सब्जियों को किसान स्वयं अपने खेत में उगाते हैं, जिससे इसकी गुणवत्ता और शुद्धता बनी रहती है. यही वजह है कि इस पाउडर से बनी कढ़ी में घर जैसा असली स्वाद मिलता है.

पकौड़ी की झंझट से भी छुटकारा

आमतौर पर कढ़ी बनाने में सबसे ज्यादा समय पकौड़ी तैयार करने में लगता है, लेकिन इस समस्या का भी समाधान इस पाउडर में शामिल है. एस.पी. सिंह ने कढ़ी पाउडर के साथ पहले से तैयार सूखी पकौड़ी भी उपलब्ध कराई है, जिसे कढ़ी में डालते ही उसका स्वाद और भी बढ़ जाता है. इससे लोगों को अलग से पकौड़ी बनाने की जरूरत नहीं पड़ती और समय की बचत होती है. यह रेडी-टू-ईट कढ़ी पाउडर रसोई के काम को बेहद आसान बना देता है. इसे बनाने के लिए केवल पानी में पाउडर मिलाकर कुछ मिनट तक पकाना होता है और स्वादिष्ट कढ़ी तैयार हो जाती है. यह उन लोगों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है, जो जल्दी और आसान तरीके से पौष्टिक भोजन बनाना चाहते हैं.

किसान की आय में वृद्धि

किसान एस.पी. सिंह बताते हैं कि यह नवाचार सिर्फ एक प्रोडक्ट नहीं, बल्कि स्वरोजगार का एक शानदार उदाहरण भी है. इस तरह के उत्पादों से किसान अपनी आय बढ़ा सकते हैं और बाजार में अपनी अलग पहचान बना सकते हैं. भविष्य में इसे बड़े स्तर पर बाजार में उतारने की योजना भी बनाई जा रही है, जिससे अन्य किसानों को भी प्रेरणा मिलेगी. यदि इस कढ़ी पाउडर को बड़े पैमाने पर उत्पादन और मार्केटिंग मिले, तो यह न केवल घरेलू किचन में क्रांति ला सकता है, बल्कि कन्नौज के किसानों के लिए एक नई आर्थिक दिशा भी तय कर सकता है. यह पहल स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है.

About the Author

Rajneesh Kumar Yadav

मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें



Source link

Write A Comment