Last Updated:
Flaxseed Chutney Recipe: ग्रामीण भारत की रसोई का एक अनमोल रत्न, तीसी (अलसी) की चटनी, मात्र 2-4 मिनट में तैयार होने वाला एक बेहतरीन व्यंजन है. भुनी हुई तीसी, कच्चा प्याज, तीखी हरी मिर्च, नमक और कच्चे सरसों तेल के मेल से बनी यह चटनी न केवल स्वाद में लाजवाब है, बल्कि ओमेगा-3 और फाइबर से भरपूर स्वास्थ्यवर्धक विकल्प भी है. जब समय कम हो, तो रोटी के साथ यह क्विक मील सबसे उत्तम और पौष्टिक चुनाव है.
मधुबनी: ग्रामीण और पुराने लोग आज भी महीने में दो से तीन बार यह चटनी खाते ही खाते है. यह समय तीसी का जहां खेत से आया है और लोग इसे साल भर सुरक्षित रखते है ताकि तरह-तरह की तीसी से बना डीश ट्राई कर सकें. आज हम आपको इसकी चटनी बनाने की विधि बताते हैं.
बस 4 मिनट में तैयार
तीसी (seasom) खेतों से आया दलहन फसल कहा जाता है. यह उचित समय है जब अपने खेतों से या खरीद कर घर में लोग तीसी लाते और इसे सुखाकर रखते है. ताकि साल भर खा सके और इसे अलग-अलग डिश बना कर स्वाद लें जैसे कद्दू की सब्जी में मिलाकर, कटहल सब्जी में, तीसी तेल या फेस ग्लो के लिए मास्क बनाकर लगाते हैं. वैसे बहुत सारे चीजों में इसका इस्तेमाल होता है और काफी महंगी भी मिलती है.
आज हम आपको तीसी का नया बता रहे हैं जो बिल्कुल दो से चार मिनट में बनकर तैयार हो जाएगा. अगर आप जल्दी में है भूख लगी है. आपको रोटी के साथ कुछ खाना है और कुछ नहीं है तो यह आप खा सकते है. तीसी की स्वादिष्ट चटनी बनाने के लिए तीसी, कच्चा प्याज, हरि मिर्च, नमक और कच्छ तेल की जरूरत पड़ेगी. बस दो से चार मिनट में चटनी बन जाएगी.
सब कुछ कच्चा, स्वास्थ्य के लिए बेहतर
मिथिलांचल के ग्रामीण क्षेत्रों में या पुराने लोगों से मिलेंगे तो वह कहेंगे कुछ नहीं है तो तीसी चटनी बनाकर दे दो. इस चटनी में सब कुछ कच्चा होता है. जैसे कि इसके बनाने की विधि है तीसी को और लाल सूखी मिर्च को एकबार ही तवा पर या किसी कढ़ाई में गर्म कर उसे मिक्सर में पीसकर बनाकर पाउडर बनाकर रखें जब भी आपको खाना हैतो बस चटनी बनाए.
दो से चार मिनट के इस प्रोसेस के लिए किसी भी कटोरे में आप पीसा हुआ पावडर तीसी डाले, थोड़ा सा नमक और उसमें बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च और एक चम्मच कच्चा तेल मिलाकर उसमें पानी मिला लें बस स्वादिष्ट चटनी चटपटा खा सकते हैं. यह तो ग्रामीणों का देसी भोजन है लेकिन डॉक्टर की मानें तो यह स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद होते हैं. आंख की रौशनी के लिए, स्किन ग्लो के लिए अच्छा माना जाता है. बहरहाल इस समय यह फसल कम दाम में मिल जाएगा. जिसे खरीद कर सालभर चाव से खा सकत है चूंकि ये समय जाने के बाद ये और भी महंगी होती जाएगी.
About the Author
मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें