Image Source : INSTAGRAM/EWOOD_ENT
Farhan Akhtar-Shibani Dandekar Wedding

Farhan Akhtar-Shibani Dandekar Wedding | बॉलीवुड डायरेक्टर-एक्टर फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर शादी कर रहे हैं! बैचलर पार्टियों से लेकर स्नूज़ फेस्ट तक, सोशल मीडिया पर कपल को लेकर कई अटकलें लगाई जा रही हैं, ये कपल किस तरह से शादी के बंधन में बंधने वाला है? लोगों के जेहन में ऐसे सवाल हैं। हाल ही में शिबानी दांडेकर की हल्दी के सेरेमनी की तस्वीरें सामने आईं हैं। जहां शिबानी की खास फ्रेंड रिया चक्रवर्ती समेत कई हस्तियां हल्दी समारोह में शामिल हुईं।

फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर 19 फरवरी को खंडाला में शादी कर रहे हैं। उनकी शादी की कंफर्म गेस्ट लिस्ट अब सामने आ गई है। इंडिया टुडे के मुताबिक, फरहान-शिबानी की शादी में शरीक होने वालों में मयांग चांग, गौरव कपूर, समीर कोचर, मोनिका डोगरा, रितेश सिदवानी और रिया चक्रवर्ती हैं।

शिबानी और फरहान की प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन शुरू हो गए हैं। बीती रात 17 फरवरी को उनकी मेहंदी की रस्म अदा की गई। शिबानी की करीबी दोस्त रिया चक्रवर्ती को पीली साड़ी में शिबानी के घर जाते हुए देखा गया।

यहां देखें 

फरहान और शिबानी की शादी एक बेहद निजी इवेंट में होने वाली है, जिसमें कपल्स के करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य शामिल होते हैं। कपल के नजदीकी सूत्रों के मुताबिक, “फरहान और शिबानी इसे यथासंभव निजी रखना चाहते हैं। वे बहुत अधिक लोगों को नहीं बुला रहे हैं। यह सिर्फ करीबी दोस्त और परिवार के लोग होंगे। शबाना और जावेद फरहान के लिए बहुत खुश हैं और उन्होंने शिबानी को अपना आशीर्वाद दिया है।”





Source link

Write A Comment