Last Updated:
Kamal Kakdi ki Sabji:
बारिश का मौसम आते ही बाजारों में कमल ककड़ी की बहार आ जाती है. स्वाद और पोषण से भरपूर यह मौसमी सब्जी फाइबर, आयरन, पोटैशियम और विटामिन-सी का अच्छा स्रोत मानी जाती है. यही वजह है कि उदयपुर के कई फाइव स्टार होटल और बड़े रेस्टोरेंट भी इसे अपने मानसून स्पेशल मेन्यू में शामिल करते हैं. जानिए कमल ककड़ी के फायदे और घर पर इसकी स्वादिष्ट सब्जी बनाने की आसान रेसिपी.
कमल ककड़ी में भरपूर फाइबर होने से पाचन बेहतर रहता है. इसमें मौजूद आयरन शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मदद करता है, जबकि विटामिन-सी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत करने में सहायक माना जाता है.कम कैलोरी होने के कारण वजन नियंत्रित रखने वाले लोग भी इसे पसंद करते हैं. उदयपुर के कई होटल और रेस्टोरेंट मानसून स्पेशल मेन्यू में कमल ककड़ी की सूखी सब्जी, मसाला ग्रेवी, टिक्की और स्टार्टर जैसी डिश तैयार करते हैं. देश-विदेश से आने वाले पर्यटक भी इसका स्वाद लेना पसंद करते हैं. स्थानीय शेफ बताते हैं कि सही मसालों के साथ पकाई गई कमल ककड़ी का स्वाद बेहद लाजवाब होता हैं.
ऐसे बनाएं स्वादिष्ट कमल ककड़ी की सब्जी
सामग्री
500 ग्राम कमल ककड़ी,2 प्याज (बारीक कटे हुए),2 टमाटर (बारीक कटे हुए),1 चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट,2 हरी मिर्च,½ चम्मच हल्दी,1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर,एक चम्मच धनिया पाउडर,½ चम्मच गरम मसाला,नमक स्वादानुसार,2 से 3 चम्मच तेल,हरा धनिया
सबसे पहले कमल ककड़ी को अच्छी तरह धोकर उसके ऊपर की परत हल्की छील लें और गोल टुकड़ों में काट लें. इसे 10–15 मिनट तक हल्का उबाल लें ताकि यह नरम हो जाए. अब कड़ाही में तेल गर्म करें और उसमें प्याज सुनहरा होने तक भूनें. इसके बाद अदरक-लहसुन का पेस्ट और हरी मिर्च डालें. फिर टमाटर और सभी मसाले डालकर अच्छी तरह पकाएं.
Add News18 as
Preferred Source on Google
मसाला तैयार होने पर उबली हुई कमल ककड़ी डालें और 8–10 मिनट तक धीमी आंच पर चलाते हुए पकाएं. आखिर में गरम मसाला और हरा धनिया डालकर गैस बंद कर दें. तैयार है स्वादिष्ट कमल ककड़ी की सब्जी. बारिश के मौसम में यह सब्जी स्वाद के साथ-साथ पोषण का भी बेहतरीन विकल्प मानी जाती है. अगर आपने अब तक कमल ककड़ी की सब्जी नहीं चखी है तो इस मानसून इसे अपनी थाली में जरूर शामिल कर सकते हैं.