Powered by :

Last Updated:

Apple आने वाले समय में iPhone में MagSafe हटाकर फुल ग्लास डिजाइन ला सकता है. इससे बड़ी बैटरी और बेहतर कैमरा मिल सकता है. जानिए इस बदलाव का यूज़र्स पर क्या असर होगा.

ख़बरें फटाफट

ग्लास डिजाइन के साथ आएगा नया iPhone, क्या बदलेगा और क्या रहेगा वही, हुआ लीकZoom

Apple के नए iPhone में मिल सकता है बड़ा बदलाव, जानिए पूरी डिटेल. फोटो: AI

अगर आप आईफोन यूज़र हैं या नया iPhone लेने की सोच रहे हैं, तो आने वाले समय में आपको एक बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. ऐपल अपने भविष्य के iPhone मॉडल्स में मैगसेफ फीचर को हटाने पर विचार कर रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी फुल ग्लास डिजाइन पर काम कर रही है, जिससे iPhone का लुक और भी प्रीमियम और यूनिक हो सकता है.

मैगसेफ ऐपल का एक खास फीचर है, जो iPhone में मैग्नेट की मदद से वायरलेस चार्जिंग और एक्सेसरीज को आसानी से जोड़ने की सुविधा देता है. इसके जरिए यूज़र्स मैग्नेटिक वॉलेट, चार्जर, स्टैंड और बैटरी पैक जैसे कई एक्सेसरीज इस्तेमाल कर सकते हैं. यही वजह है कि मैगसेफ ने ऐपल के लिए एक अलग इकोसिस्टम भी तैयार कर दिया है, जिससे कंपनी को अतिरिक्त कमाई होती है.

लेकिन इस फीचर के कुछ नुकसान भी हैं. मैगसेफ को काम करने के लिए फोन के अंदर मैग्नेट और दूसरे हार्डवेयर पार्ट्स लगाने पड़ते हैं, जिससे डिवाइस की लागत बढ़ जाती है. साथ ही, ये पार्ट्स फोन के अंदर की जगह भी घेर लेते हैं. अगर ऐपल इस फीचर को हटाता है, तो कंपनी उस जगह का इस्तेमाल बड़ी बैटरी या बेहतर कैमरा सिस्टम देने के लिए कर सकती है.

मिल सकता है ग्लास डिज़ाइन
रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि ऐपल भविष्य में पूरी तरह ग्लास डिजाइन वाला iPhone ला सकता है. ऐसे में मैगसेफ मैग्नेट रखना मुश्किल हो सकता है, इसलिए इसे हटाना जरूरी बन सकता है. हालांकि, यह फैसला आसान नहीं होगा, क्योंकि कई यूज़र्स पहले से मैगसेफ एक्सेसरीज का इस्तेमाल कर रहे हैं.

कुछ जानकारों का मानना है कि ऐपल इस बदलाव को सिर्फ अपने प्रीमियम मॉडल्स जैसे iPhone Ultra या फोल्डेबल iPhone में ही लागू कर सकता है. वहीं, कंपनी नए CEO जॉन टर्नस के नेतृत्व में बड़े प्रोडक्ट बदलाव की भी तैयारी कर रही है.

अगर ऐपल मैगसेफ हटाने का फैसला करता है, तो यह आईफोन के डिजाइन, बैटरी और कैमरा में बड़ा बदलाव ला सकता है. हालांकि, यूज़र्स के लिए यह बदलाव कितना फायदेमंद होगा, यह आने वाले समय में ही साफ होगा.

About the Author

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें



Source link

Write A Comment