Best Mobile for Photography: स्मार्टफोन का मतलब फोटोग्राफी, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग. स्मार्टफोन ने लोगों को फोटोग्राफर बना दिया है. किसी भी टूरिस्ट स्पॉट पर जाएं, लोग अपने स्मार्टफोन में कुदरत के खूबसूरत नजारे कैद करते दिखाई देते हैं. आज बाजार में हाई रेजोल्यूशन कैमरे वाले स्मार्टफोन मौजूद हैं. अब तो फोन में 108 मेगापिक्सल कैमरे वाले स्मार्टफोन की भरमार है.
पिछले कुछ समय में बाजार 108 मेगापिक्सल कैमरे वाले कई स्मार्टफोन आए है. अगर आप भी फोटोग्राफी का शौक रखते हैं और जीवन के यादगार लम्हों को खूबसूरत तस्वीरों में समेटना चाहते हैं तो यहां हम कई ऐसे स्मार्टफोन की चर्चा कर रहे हैं जो फोटोग्राफी का शानदार अनुभव तो देते ही हैं साथ ही ये पॉकेट के मुफीद भी हैं.
रेडमी नोट 10 प्रो मैक्स (Redmi Note 10 Pro Max)
स्मार्टफोन निर्माता कंपनी रेडमी ने स्टाइलिश कैमरे वाले कई स्मार्टफोन बाजार में उतारे हैं. इनमें एक फोन है रेडमी नोट 10 प्रो मैक्स (Redmi Note 10 Pro Max). इस फोन में इस फोन में एलईडी फ्लैश के साथ चार रियर कैमरे दिए गए हैं.
Redmi Note 10 Pro Max स्मार्टफोन में 108 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ 8 MP अल्ट्रा-वाइड, 2 MP पोर्ट्रेट और 5 MP मैक्रो मोड कैमरा दिया हुआ है. सेल्फी के लिए फोन के फ्रंट में आपको 16 मेगापिक्सल का कैमरा लगाया गया है. फोन में 6.67 इंच का सुपर AMOLED डिस्प्ले और 5020mAh की बैटरी दी गई है. रेडमी नोट 10 प्रो मैक्स की कीमत 19,999 रुपये है.
यह भी पढ़ें- Android से iPhone पर स्विच करने का समय आ गया है क्या! Apple ने बताई वजह
रियलमी 8 प्रो (Realme 8 Pro)
रियलमी 8 प्रो 128जीबी 8जीबी रैम एक बढ़िया फोन है. फोन में Octa core प्रोसेसर है. 8 जीबी रैम और 128जीबी के इंटरनल स्टोरेज क्षमता वाले इस फोन की कीमत 19,999 रुपये है. रियलमी 8 प्रो स्मार्टफोन के पीछे में फोटोग्राफी के लिए एलईडी फ्लैश के साथ क्वॉड कैमरा सेटअप दिया गया है.

रियलमी 8 प्रो में 108 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर के साथ एक 8 मेगापिक्सल और दो 2 मेगापिक्सल के कैमरे लगे हैं. फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया हुआ है. यह स्मार्टफोन 6.4 इंच के सुपर AMOLED डिस्प्ले और 4500mAh की बैटरी से लैस है.
यह भी पढ़ें- 5,000 रुपये में खरीदें दमदार बैटरी और शानदार फीचर्स वाले ये Smartphones
मोटोरोला मोटो G60 (Motorola Moto G60)
मोटोरोला के Moto G60 फोन की कीमत 17,999 रुपये है. 6जीबी रैम और 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज से लैस इस फोन में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है.

Motorola Moto G60 फोन के पीछे एक 8 मेगापिक्सल और एक 2 मेगापिक्सल का भी कैमरा दिया गया है. सेल्फी के लिए फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का कैमरा है. Moto G60 स्मार्टफोन का डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश के साथ आता है और इसका साइज 6.78 इंच है. इस फोन में 6000mAh की बैटरी लगी है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Mobile Phone, Motorola, Realme, Redmi, Smartphone