Last Updated:
Summer Curd Rice Recipe: गर्मी में दही-चावल सिर्फ हल्का भोजन नहीं, बल्कि एक परफेक्ट कम्फर्ट फूड बन चुका है. ‘कविता की रसोई’ की खास तड़का रेसिपी इसे और स्वादिष्ट, कुरकुरा और रिफ्रेशिंग बना देती है.
गर्मी में दही-चावल बनाने का आसान तरीका
Summer Curd Rice Recipe: भीषण गर्मी में जब रसोई की तरफ देखने का भी मन न करे और पेट कुछ हल्का, ठंडा और आराम देने वाला खाने की मांग करे, तब दही-चावल सबसे भरोसेमंद डिश बनकर सामने आता है. भारत के कई हिस्सों में इसे सिर्फ एक साधारण भोजन माना जाता है, लेकिन सही तरीके और खास तड़के के साथ यही दही-चावल एक शानदार समर मील में बदल जाता है. इन दिनों ‘कविता की रसोई’ की दही-चावल रेसिपी सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जा रही है.
वजह सिर्फ इसका आसान तरीका नहीं, बल्कि वह कुरकुरा तड़का है जो साधारण चावल और दही को रेस्टोरेंट जैसा स्वाद दे देता है. खास बात यह है कि यह रेसिपी स्वाद के साथ-साथ पाचन का भी ध्यान रखती है, इसलिए उमस और तेज गर्मी में यह लोगों की पहली पसंद बनती जा रही है.
गर्मियों में क्यों पसंद किया जाता है दही-चावल
गर्मी के दिनों में शरीर जल्दी थक जाता है और मसालेदार खाना कई बार भारी लगने लगता है. ऐसे समय में दही-चावल पेट को ठंडक देने के साथ शरीर को हाइड्रेट रखने में भी मदद करता है. दक्षिण भारत में यह डिश लंबे समय से रोजमर्रा के खाने का हिस्सा रही है, लेकिन अब उत्तर भारत के घरों में भी इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है.
दिलचस्प बात यह है कि कई लोग इसे सिर्फ बचे हुए चावल इस्तेमाल करने का तरीका मानते हैं, जबकि सही मसालों और तड़के के साथ इसका स्वाद पूरी तरह बदल जाता है. ऑफिस से लौटने के बाद जल्दी बनने वाला डिनर हो या दोपहर का हल्का लंच, दही-चावल हर मौके पर फिट बैठता है.
ठंडे चावल और ताजा दही का सही कॉम्बिनेशन
इस रेसिपी की शुरुआत होती है 1.5 कप पके हुए ठंडे चावलों से. अगर रात के बचे चावल हों तो स्वाद और बेहतर आता है. इन्हें एक बड़े बाउल में निकालकर एक कप ताजा दही मिलाया जाता है. थोड़ा पानी डालकर मिश्रण को अच्छी तरह फेंट लिया जाता है.
करीब 15 मिनट तक इसे छोड़ देने से चावल दही का स्वाद अच्छी तरह सोख लेते हैं. यही छोटा-सा स्टेप दही-चावल को ज्यादा क्रीमी और स्वादिष्ट बनाता है. कई घरों में लोग जल्दीबाजी में यह प्रक्रिया छोड़ देते हैं, लेकिन असली स्वाद इसी में छिपा होता है.
View this post on Instagram