Last Updated:
Drumstick Noodles Recipe: नूडल्स के सबसे बड़े दीवाने बच्चे होते हैं, इन्हें खाने से रोक पाना भी मुश्किल होता है. ऐसे में यदि आप भी थक हार कर उन्हें अनहेल्दी नूडल्स खिला रहे हैं, तो इस लेख में आप इसका हेल्दी रिप्लेसमेंट जान सकते हैं. यहां आप घर पर ही मोरिंगा नूडल्स बनाने का आसान तरीका जानेंगे.
रेस्टॉरेंट्स और स्टॉल्स पर मिलने वाले नूडल्स मैदा के बने होते हैं. इतना ही नहीं इसे रिफाइंड ऑयल में तेज आंच पर पकाया जाता है, जो इसे फैट से भरपूर बनाता है. लेकिन इसका स्वाद ऐसा होता है, कि लोग इसे न नहीं कह पाते हैं. अक्सर बच्चों में नूडल्स को लेकर क्रेज ज्यादा होता है. बच्चों को स्वाद से दूर करके सेहत के बारे में समझाना मुश्किल है इसलिए इन्हें नूडल्स खाने से भी रोका नहीं जा सकता है. ऐसे में बेहतरीन ऑप्शन यही होता है कि जल्द से जल्द इसका हेल्दी रिप्लेसमेंट खोजा जाए.
इन दिनों इंस्टाग्राम पर मोरिंगा नूडल्स रेसिपी काफी वायरल हो रही है. हाल ही में सागर किचन ऑफिशियल के अकाउंट से इसे बनाने का आसान तरीका बताया गया है, जिसे यहां हम आपके साथ शेयर कर रहे हैं. लेकिन इससे पहले जान लीजिए कि मोरिंगा सेहत के लिए कितना फायदेमंद साबित हो सकता है.
मोरिंगा खाने के फायदे
मोरिंगा को सुपरफूड माना जाता है. इसमें एनर्जी, कार्बोहाइड्रेट, डायटरी फाइबर, प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन होता है. इसके अलावा इसमें अमीनो एसिड और एंटीऑक्सीडेंट्स भी होते हैं. ऐसे में इसका सेवन लिवर, हार्ट, स्किन और बालों के बहुत फायदेमंद माना जाता है.
View this post on Instagram