Powered by :

Last Updated:

रियलमी P4R 5G भारत में लॉन्च हो गया है. स्मार्टफोन में 8000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले, मीडियाटेक डायमेंसिटी 6300 प्रोसेसर, 50MP कैमरा और कई AI फीचर्स दिए गए हैं. जानें कीमत, ऑफर्स और सभी फीचर्स.

ख़बरें फटाफट

बड़ी बैटरी वाले फोन की तलाश खत्म! Realme P4R 5G की एंट्री, कीमत काफी कमZoom

तीन दिन तक चलने वाली बैटरी का दावा, Realme P4R 5G हुआ लॉन्च

रियलमी ने भारतीय बाजार में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन रियलमी P4R 5G लॉन्च कर दिया है. फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी बड़ी 8000mAh बैटरी है, जिसे कंपनी तीन दिन तक चलने वाली बैटरी लाइफ का दावा कर रही है. इसके अलावा स्मार्टफोन में 144Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले, मीडियाटेक डायमेंसिटी 6300 प्रोसेसर और कई AI फीचर्स भी दिए गए हैं.

रियलमी P4R 5G को तीन वेरिएंट में लॉन्च किया गया है. इसके 4GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 18,999 रुपये है. वहीं 6GB + 128GB वेरिएंट 20,999 रुपये और 6GB + 256GB मॉडल 22,999 रुपये में उपलब्ध होगा.

कंपनी पहली सेल के दौरान 2,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट भी दे रही है. इसके बाद शुरुआती मॉडल की प्रभावी कीमत 16,999 रुपये रह जाएगी. स्मार्टफोन की बिक्री 17 जून से Flipkart और रियलमी India की वेबसाइट पर शुरू होगी.

8000mAh बैटरी बनी सबसे बड़ी ताकत
रियलमी P4R 5G में 8000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 45W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. फोन में बायपास चार्जिंग फीचर भी मौजूद है, जिससे गेमिंग के दौरान बैटरी पर कम दबाव पड़ता है. कंपनी का दावा है कि बैटरी 1600 चार्जिंग साइकल के बाद भी अपनी 80 प्रतिशत क्षमता बनाए रख सकती है.

144Hz डिस्प्ले और दमदार परफॉर्मेंस
स्मार्टफोन में 6.8 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है. बेहतर परफॉर्मेंस के लिए इसमें मीडियाटेक डायमेंसिटी 6300 चिपसेट दिया गया है. फोन एंड्रॉयड 16 आधारित रियलमी UI 7.0 पर चलता है और कंपनी दो साल के एंड्रॉयड अपडेट और तीन साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा कर रही है.

AI फीचर्स और कैमरा
फोटोग्राफी के लिए रियलमी P4R 5G में 50MP का रियर कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है. फोन में AI Eraser 2.0, AI Portrait Glow, AI Ultra Clarity, AI Unblur, Google Gemini इंटीग्रेशन और AI Document Scanning जैसे फीचर्स मिलते हैं.

इसके अलावा स्मार्टफोन में वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम, IP65 रेटिंग और MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी भी दी गई है. बड़ी बैटरी, मजबूत बिल्ड और AI फीचर्स के साथ रियलमी P4R 5G बजट 5G सेगमेंट में एक मजबूत विकल्प बनकर सामने आया है.

About the Author

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें



Source link

Write A Comment