Last Updated:
एक्सपर्ट हवाई योगेश ने लोकल 18 से कहा कि यदि आप भी बरसात के दिनों में निमाड़ के बुरहानपुर की गरमा गरम कड़ी बनाना चाहते हैं तो बहुत ही आसानी से बना सकते हैं. यह बहुत ही टेस्टी लगती है. बरसात में लोग सबसे अधिक खाना पसंद करते हैं इसको बनाने के लिए खट्टा दही जीरा राई अदरक लहसुन का पेस्ट हरी मिर्च नमक और मलाई का इस्तेमाल किया जाता है. इस कड़ी को मलाई डालकर बनाया जाता है.
बरसात का समय शुरू होते ही लोग सबसे अधिक बुरहानपुर में कड़ी गरम-गरम बनना पसंद करते हैं और इस कड़ी को आप भी आपके घर पर बहुत आसानी से बना सकते हैं. इसको बनाने के लिए खट्टा दही हरी मिर्च और नमक का इस्तेमाल किया जाता है. जिससे यह कड़ी बन जाती है इसमें आप मलाई भी डाल सकते हैं जिससे कड़ी का मजा और भी बढ़ जाता हैं.
एक्सपर्ट हलवाई ने दी जानकारी
टीम ने जब एक्सपर्ट हवाई योगेश ने लोकल 18 से कहा कि यदि आप भी बरसात के दिनों में निमाड़ के बुरहानपुर की गरमा गरम कड़ी बनाना चाहते हैं तो बहुत ही आसानी से बना सकते हैं. यह बहुत ही टेस्टी लगती है. बरसात में लोग सबसे अधिक खाना पसंद करते हैं इसको बनाने के लिए खट्टा दही जीरा राई अदरक लहसुन का पेस्ट हरी मिर्च नमक और मलाई का इस्तेमाल किया जाता है. इस कड़ी को मलाई डालकर बनाया जाता है. जिससे इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है इसमें जीरे का भी तड़का लगता है बच्चे और बड़े सभी खाना पसंद करते हैं. कड़ी पाचन के लिए भी ठीक रहती है इसलिए आप भी आपके घर पर आसानी से बना सकते हैं.
ऐसा तैयार होती है गरमा गरम कड़ी
यदि आप भी आपके घर पर कढ़ी बनाने जा रहे हैं तो सबसे पहले बाजार से 1 लीटर खट्टा दही लेकर आईए 5 ग्राम जीरा 5 ग्राम राई 20 ग्राम अदरक लहसुन का पेस्ट और 20 ग्राम हरी मिर्च एक कढ़ाई लीजिए उसमें 50 ग्राम तेल डालिए और राई जीरा और अदरक लहसुन का पेस्ट डाल दीजिए उसके बाद मिर्ची डाल दीजिए. उसको हिलाते रहिए थोड़ा ब्राउन होने के बाद उसमें आप दही को फेट कर डाल दीजिए ऊपर से आप इसमें 7 ग्राम नमक और 50 ग्राम मलाई डाल दीजिए जिससे आपकी मलाई वाली कड़ी तैयार हो जाएगी जो खाने में बहुत ही अच्छी लगती है.