Khatti Meethi Kache Aam ki Sabzi: गर्मियों में आम सभी का फेवरेट होता है. शेक, लस्सी, अचार, या मुरब्बा किसी न किसी तरह लोग इसे खाना पसंद करते हैं. आज हम आपको मध्य प्रदेश के बघेलखंड क्षेत्र की पारंपरिक जीरे वाली खट्टी-मीठी आम की सब्जी बनाना सिखाएंगे. गर्मियों में लोग इसे काफी पसंद करते हैं. यह कच्चे आम, गुड़ और जीरे से तैयार होती है. यह देसी रेसिपी स्वाद के साथ सेहत का भी ख्याल रखती है. इस सब्जी को ठंडा होने के बाद किसी साफ बर्तन में रखकर फ्रिज या ठंडी जगह पर स्टोर किया जा सकता है. खास बात यह है कि यह सब्जी 3 से 4 दिन तक खराब नहीं होती. यह शादी-ब्याह और पारिवारिक आयोजनों में भी खास तौर पर बनाई जाती है. वीडियो में आप इसे बनाने की पारंपरिक रेसिपी देख सकते हैं…
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।