Chana Dal Halwa Recipe: मानसून के मौसम में कुछ मीठा और पौष्टिक खाने का मन हो तो चने की दाल का हलवा एक बेहतरीन विकल्प है. यह राजस्थान के कई हिस्सों में बड़े चाव से बनाया जाता है और स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना माना जाता है. चने की दाल में प्रोटीन, फाइबर और आयरन जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर को ऊर्जा देने के साथ पाचन और मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं. भीलवाड़ा की दीपिका के अनुसार यह हलवा घर पर आसानी से कम सामग्री में तैयार किया जा सकता है और बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी को पसंद आता है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।