Last Updated:
क्रिस्पी चिली पोटेटो बनाने की आसान रेसिपी. घर पर ही रेस्टोरेंट जैसा स्वाद पाएं. इसको एक बार बनाने के बाद. आप इसे बार-बार बनाना चाहेंगे. जानते हैं इसे बचाने का ये तरीका
क्रिस्पी चिली पोटेटो बनाने का आसान तरीका. Image AI
क्रिस्पी चिली पोटेटो एक ऐसी रेसिपी है, जो सभी को पसंद आते हैं.इनको बनाना भी काफी आसान है. तो आइए जानते हैं इसको बनाने का तरीका, और इसमें उपयोग होने वाली सामग्री के बारे में भी जानते हैं.इसको एक बार खाने के बाद आप इसे बार-बार बनाना चाहेंगे.तो जानते हैं इसकी आसान रेसिपी. अब रेस्टोरेंट का मजा लीजिये घर पर ही. तो इसे घर पर जरूर बनाकर ट्राई करें.
सामग्री:
आलू – 3 मध्यम आकार के (लंबे और पतले कटे हुए)
कॉर्नफ्लोर – ½ कप
मैदा (All-purpose flour) – 2 बड़े चम्मच
नमक – स्वादानुसार
काली मिर्च पाउडर – ½ छोटा चम्मच
तेल – तलने के लिए
सॉस के लिए:
तेल – 1 बड़ा चम्मच
लहसुन (बारीक कटा) – 1 बड़ा चम्मच
अदरक (बारीक कटा) – 1 छोटा चम्मच
हरी मिर्च (लंबी कटी) – 2
शिमला मिर्च – ½ कप (लंबी कटी)
प्याज – ½ कप (लंबी कटी)
सोया सॉस – 1 बड़ा चम्मच
रेड चिली सॉस – 1 बड़ा चम्मच
टोमैटो सॉस – 1 बड़ा चम्मच
हनी (अगर हनी चिली बनाना हो) – 1 बड़ा चम्मच
स्प्रिंग अनियन (गार्निश के लिए) – थोड़ा सा
बनाने की विधि:
1. आलू तैयार करना:
आलुओं को छीलकर लंबा और पतला काट लें.
नमक वाले गर्म पानी में इन्हें हल्का उबालें (अधपका रखें).
पानी निकालकर सूखा लें.
2. बैटर बनाना और फ्राई करना:
एक बाउल में कॉर्नफ्लोर, मैदा, नमक और काली मिर्च मिलाएं.
थोड़ा पानी डालकर गाढ़ा बैटर तैयार करें.
आलू के स्लाइस को बैटर में डुबोकर गर्म तेल में क्रिस्पी होने तक डीप फ्राई करें.
3. सॉस बनाना:
एक पैन में तेल गरम करें, उसमें लहसुन, अदरक और हरी मिर्च डालें.
फिर प्याज, शिमला मिर्च और स्प्रिंग अनियन डालकर हल्का फ्राई करें.
अब सोया सॉस, रेड चिली सॉस और टोमैटो सॉस डालें.
अगर हनी चिली बनाना हो तो हनी भी डालें.
4. टॉस करना:
फ्राई किए हुए आलू को सॉस में डालें और अच्छे से टॉस करें ताकि सॉस आलू पर अच्छे से चिपक जाए.
5. सर्विंग:
ऊपर से स्प्रिंग अनियन से गार्निश करें और गरमागरम सर्व करें.