Banana Kofta Recipe : बारिश का मौसम आते ही गरमा-गरम और स्वादिष्ट खाना खाने का मन करता है. अगर आप रोज़ाना बनने वाली दाल-सब्ज़ी से कुछ अलग बनाना चाहते हैं, तो कच्चे केले के कोफ़्ते एक बेहतरीन विकल्प हैं। बाहर से कुरकुरे और अंदर से नरम, ये कोफ़्ते मसालेदार ग्रेवी के साथ बहुत स्वादिष्ट लगते हैं. सबसे अच्छी बात यह है कि इन्हें बनाने में न तो ज़्यादा सामग्री लगती है और न ही ज़्यादा मेहनत. आइए जानते हैं इसकी आसान रेसिपी…

कोफ्ते बनाने के लिए सामग्री
3-4 कच्चे केले, 2 उबले आलू, 2-3 हरी मिर्च, 1 छोटा चम्मच अदरक का पेस्ट, 2 बड़े चम्मच कॉर्नफ्लोर या बेसन, ½ छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, ½ छोटा चम्मच धनिया पाउडर, ¼ छोटा चम्मच गरम मसाला, स्वादानुसार नमक, तलने के लिए तेल, ग्रेवी के लिए प्याज़, 2 टमाटर, 8-10 काजू, 1 छोटा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट, ½ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर, ½ छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, ½ छोटा चम्मच गरम मसाला, 2 बड़े चम्मच फ्रेश क्रीम, सजाने के लिए ताज़ा हरा धनिया।

बनाने की विधि
सबसे पहले, कच्चे केलों को प्रेशर कुकर में 2-3 सीटी आने तक पका लें.ठंडा होने पर, उनके छिलके उतारकर अच्छी तरह मैश कर लें. इसमें आलू, हरी मिर्च, अदरक, मसाले, नमक और कॉर्नफ्लोर या बेसन मिलाकर एक नरम मिश्रण तैयार करें. इस मिश्रण से छोटे-छोटे गोल कोफ़्ते बनाएं और मध्यम आंच पर सुनहरा भूरा होने तक डीप-फ्राई करें; या फिर, आप इन्हें बहुत कम तेल का इस्तेमाल करके एयर फ्रायर या ओवन में भी पका सकते हैं.

इसके बाद, ग्रेवी के लिए प्याज़, टमाटर और काजू का पेस्ट तैयार करें. एक पैन में थोड़ा तेल गरम करें और अदरक-लहसुन का पेस्ट भूनें. फिर, प्याज़-टमाटर के पेस्ट को मसालों के साथ पकाएं. जब मसाला तेल छोड़ने लगे, तो थोड़ा पानी डालें और 5-7 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें. आखिर में, गरम मसाला और क्रीम मिलाएं. परोसने से ठीक पहले तैयार कोफ़्तों को ग्रेवी में डालें ताकि वे टूटें नहीं.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

( Disclaimer : इस खबर में दी गई जानकारी और सलाह विशेषज्ञों से हुई बातचीत पर आधारित है. ये सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए किसी भी सलाह को अपनाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें. किसी भी नुकसान के लिए न्यूज-18 जिम्मेदार नहीं रहेगा.



Source link

Write A Comment