Last Updated:

Basi Chawal Pulao Recipe: रांची की गृहिणी उषा ने बचे चावल से टेस्टी नमकीन पुलाव बनाने की आसान रेसिपी बताई हैं. उन्होंने कहा कि आपको बासी चावल फेंकना नहीं है. इसके लिए आपको सब्जी मसाले और नींबू से बासी चावल को स्वादिष्ट डिश में बदला जा सकता है. आइये जानते हैं इसकी रेसिपी के बारे में.

ख़बरें फटाफट

रांची: कई बार ऐसा होता है कि दोपहर में चावल बहुत अधिक बन जाता है, जिससे वह बच जाता है या रात में भी कई लोग चावल ज्यादा बना लेते है, जिससे वह भी कुछ बच जाता है. ऐसे में कई लोग सुबह बासी चावल खाना पसंद नहीं करते हैं और कुछ लोगोंं को अनाज फेंकते भी नहीं हैं. क्योंकि कहा जाता है कि अनाज अन्नपूर्णा मां का आशीर्वाद होता है. ऐसे में आप ऐसा पुलाव बना सकते हैं कि लोग उंगलियां चटकर और मांग कर खाएंगे. आइये जानते हैं इसकी रेसिपी के बारे में.

झारखंड की राजधानी रांची की रहने वाली गृहिणी उषा बताती हैं कि हम लोग हर चौथे-पांचवें दिन ऐसा करते हैं. क्योंकि चावल हर तीसरे-चौथे दिन थोड़ा बच ही जाता है. कभी एक मुट्ठी तो कभी चार मुट्ठी. ऐसे में अनाज को हम लोग बिल्कुल भी नहीं फेंकते हैं. क्योंकि हम इसकी पूजा करते हैं. ऐसे में इस बासी चावल को आप टेस्टी पुलाव में बदल सकते हैं और यह खाने में भी क्या लाजवाब लगता है.

बस चार स्टेप में बना लें नमकीन वाला पुलाव

• गृहिणी उषा बताती हैं कि सबसे पहले कढ़ाई में 3 चम्मच तेल लेकर गर्म कर लें. तेल गर्म हो जाए उसमें जीरा, तेजपत्ता और मिर्च का फॉरेन डाल दे. जब यह तीनों अच्छे से पक जाए तो कटा हुआ प्याज डालें.

• इसके बाद प्याज आपको हल्का ब्राउन करना है. इस बात का ध्यान रखना है कि प्याज डीप ब्राउन नहीं होना चाहिए. जैसे ही हल्का ब्राउन हो जाए,.आप चाहें तो इसमें थोड़ा फूल गोभी, थोड़ा सा गाजर और थोड़ा सा शिमला मिर्च भी डाल सकते हैं.

• सब्जी आप कौन सा डालना चाहते हैं यह पूरी तरह ऑप्शनल है. आप अपने मन के मुताबिक एक दो सब्जी और ऐड कर सकते हैं. इससे यह और स्वादिष्ट बनता है. इन सभी को अच्छे से फ्राई करने के बाद आप इसमें एक चुटकी नमक डाल दें. फिर थोड़ा सा मिक्स मसाला और थोड़ा सा मीट मसाला डाल दें.

• जब यह फ्राई हो जाए तो इसमें फिर आपको चावल दाल देना है और चावल को फ्राई करने के बाद आधा कटा नींबू अगर है तो वह डाल दें और फ्राई मूंगफली है तो वह भी डाल सकते हैं. इससे स्वाद और अधिक निखरकर आता है.

• इसके बाद सिर्फ इतने मात्र स्टेप में ही आपका यह नमकीन पुलाव बनकर तैयार हो जाएगा. यकीन मानिए आप खाकर नहीं बोल पाएंगे कि यह बासी चावल है. खाने में इतना टेस्टी लगता है लोग चटकारे लेकर खाएंगे.

About the Author

Brijendra Pratap Singh

बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें



Source link

Write A Comment