Last Updated:
Basi roti khakhra recipe: बासी रोटी से एक स्वादिष्ट और कुरकुरा नाश्ता बनाया जा सकता है, जिसे खाखरा कहा जाता है. इसके लिए रात की बची रोटी को छोटे टुकड़ों में काटकर तेल में हल्का तल लिया जाता है. फिर इसमें लाल मिर्च, नमक, प्याज, टमाटर, धनिया और नींबू मिलाकर स्वाद बढ़ाया जाता है. यह आसान और टेस्टी स्नैक चाय के साथ खाने के लिए अच्छा विकल्प माना जाता है.
Basi roti khakhra recipe: आप भी आपके घर पर कुछ ऐसा नाश्ता बनाने की प्लान कर रहे हैं कि कुछ नया हो तो उसमें आप बासी रोटी का खाखरा तैयार कर सकते हैं, जैसे ही आपके घर पर रात के समय में रोटी बन जाती है तो आप उसको एक रोटी के दो पीस कर कर उसे घर में तेल में तल लीजिए एकदम खराब हो जाती है. उसके ऊपर आप लाल मिर्च, नमक, प्याज, टमाटर डालकर भी उसको खा सकते हैं और उसका चुरा भी कर सकते हैं जो नाश्ते में बहुत ही बेस्ट लगता है. उसको बनाने के लिए बासी रोटी तेल लाल मिर्च नमक प्याज टमाटर कोटमीर और नींबू का इस्तेमाल किया जाता है.
एक्सपर्ट महिला ने दी जानकारी
लोकल 18 की टीम को एक्सपर्ट महिला रानी जरीवाला ने जानकारी देते हुए बताया कि आप बासी रोटी से बहुत ही बेस्ट नाश्ता तैयार कर सकते हैं. गर्मियों में लोग उसको सबसे अधिक खाना पसंद करते हैं. जब भी रोटी बन जाती है तो उसको आप धूप में सुखा दीजिए और उसको सूखने के बाद तोड़ लीजिए एक रोटी के दो पीस तीन पीस कर लीजिए और उसे गर्म तेल में तल लीजिए और उस से तेल निकालने के लिए रख दीजिए और उसके बाद आपको एक डब्बे में भी रख सकते हैं आप उसको नमक मिर्ची प्याज टमाटर और कोटमीर में डालकर भी नाश्ते में खा सकते हैं और आप उसको चाय के साथ भी खा सकते हैं. यह बहुत टेस्टी और बहुत अच्छी लगती है.
7 दिन तक नहीं होती है खराब
एक्सपर्ट महिला ने यह बताया कि जो रोटी का खाखरा होता है यह 7 दिन तक खराब नहीं होता है आप इसको जब तलने जा रहे हैं तो एक बात का विशेष ध्यान रखें तेल गर्म तेल में तले और उसको तेल सूखने दीजिए, जिससे यह गर्मी के दिनों का बहुत बेस्ट नाश्ता होता है. यह बहुत ही सॉफ्ट नाश्ता भी होता है आप इसको सफर में भी ले जा सकते हैं और इसको बच्चे भी खाना बहुत पसंद करते हैं क्योंकि यह कुरकुरा लगता है.
About the Author
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें