अगर आप बाजार की कचरी की जगह घर पर स्वादिष्ट और हेल्दी स्नैक बनाना चाहते हैं, तो प्याज और कद्दू की कचरी एक बेहतरीन विकल्प है. इस कचरी में मैदे की जगह बेसन का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे यह ज्यादा पौष्टिक बनती है. इसे बनाने के लिए बारीक कटा प्याज और कद्दू लें. इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट, बेसन, नमक, हल्दी और लाल मिर्च मिलाकर गाढ़ा मिश्रण तैयार करें. फिर छोटे-छोटे टिक्की जैसे आकार देकर गर्म तेल में धीमी आंच पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें. तैयार कचरी बाहर से कुरकुरी और अंदर से मुलायम होती है. इसे हरी चटनी या टमाटर की चटनी के साथ गर्मागर्म परोसें.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।