Last Updated:

Zero Oil Ragda Chaat Recipe :आमतौर पर रगड़ा चाट बनाने के लिए तेल में प्याज, टमाटर और मसालों को भूना जाता है. लेकिन इस रेसिपी में हम सफेद उबले मटर को ही इस तरह से पकाएंगे कि बिना तेल के भी इसकी ग्रेवी एकदम गाढ़ी, क्रीमी और टेस्टी बनेगी. यह प्रोटीन और फाइबर से भरपूर है, इसलिए जो लोग वजन घटाना (Weight Loss) चाहते हैं, उनके लिए यह बेस्ट डिनर या शाम का स्नैक हो सकता है. तो चलिए जानते हैं इसे बनाने का तरीका.

Zoom

बिना तेल और भारी मसालों के बनने वाली ‘Zero Oil’ रगड़ा चाट की स्पेशल रेसिपी.

Zero Oil Ragda Chaat Recipe : शाम होते ही चटपटी चाट खाने का मन सबका करता है, लेकिन वजन बढ़ने और पेट खराब होने के डर से कई लोग मन मार लेते हैं. बाजार की चाट में भारी मसाले और ढेर सारा तेल जो होता है! लेकिन अब आपको अपनी क्रेविंग्स को रोकने की बिल्कुल जरूरत नहीं है. आज हम आपके लिए लेकर आए हैं बिना तेल और भारी मसालों के बनने वाली ‘Zero Oil’ रगड़ा चाट की स्पेशल रेसिपी. यह स्वाद में बिल्कुल ठेले जैसी मलाईदार है, लेकिन सेहत के मामले में नंबर वन! आइए जानते हैं इसे बनाने का सबसे आसान तरीका.

आमतौर पर रगड़ा बनाने के लिए तेल में प्याज, टमाटर और मसालों को भूना जाता है. लेकिन इस रेसिपी में हम मटर को ही इस तरह से पकाएंगे कि बिना तेल के भी इसकी ग्रेवी एकदम गाढ़ी, क्रीमी और टेस्टी बनेगी. यह प्रोटीन और फाइबर से भरपूर है, इसलिए जो लोग वजन घटाना (Weight Loss) चाहते हैं, उनके लिए यह बेस्ट डिनर या शाम का स्नैक हो सकता है.

बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए?
सफेद मटर (White Peas): 1 कप (रातभर या 6-8 घंटे भीगे हुए)
आलू: 1 छोटा (बारीक कटा हुआ, इससे ग्रेवी गाढ़ी होगी)
हल्दी पाउडर: 1 छोटा चम्मच
नमक: स्वादानुसार
प्याज और टमाटर: 1-1 (बारीक कटे हुए)
हरी मिर्च और हरा धनिया: बारीक कटे हुए
भुना जीरा पाउडर: 1 छोटा चम्मच
काला नमक: 1 छोटा चम्मच
नींबू का रस: 1-2 चम्मच
बिना तेल वाली हरी चटनी और इमली-खजूर की मीठी चटनी

बनाने का आसान तरीका (Step-by-Step Recipe)

स्टेप 1: मटर को उबालें
सबसे पहले कुकर में भीगे हुए सफेद मटर, कटा हुआ आलू, हल्दी पाउडर, थोड़ा सा नमक और लगभग ढाई कप पानी डालें. कुकर का ढक्कन बंद करें और मध्यम आंच पर 4 से 5 सीटी आने तक पकाएं. मटर एकदम सॉफ्ट हो जाने चाहिए.

स्टेप 2: मैश करके गाढ़ा बनाएं
कुकर का प्रेशर खत्म होने पर ढक्कन खोलें. अब एक चमचे (कड़छी) की मदद से मटर और आलू को हल्का सा दबाते हुए मिक्स कर लें. आलू पूरी तरह से मैश होकर मटर के पानी के साथ मिल जाएगा, जिससे बिना तेल-मसाले के भी आपका रगड़ा एकदम गाढ़ा और मलाईदार हो जाएगा. आपका बेसिक रगड़ा तैयार है!

स्टेप 3: प्लेटिंग और चाट का तड़का
अब एक सर्विंग प्लेट में गरमा-गरम रगड़ा निकालें. इसके ऊपर बारीक कटी हुई प्याज, टमाटर और हरी मिर्च डालें. ऊपर से भुना जीरा पाउडर और काला नमक बुरकें. अब अपनी पसंद के अनुसार तीखी हरी चटनी, खजूर-इमली की मीठी चटनी और नींबू का रस निचोड़ें. आखिर में बारीक कटे हरे धनिए से सजाएं.

बाजार जैसी चाट में ऊपर से मैदे की पापड़ी या नायलॉन सेव डाली जाती है, जो सेहत के लिए अच्छी नहीं होती. अगर आपको अपनी चाट में कुरकुरापन (Crunch) चाहिए, तो आप ऊपर से थोड़े से भुने हुए मखाने या रोस्टेड चने क्रश करके डाल सकते हैं. यकीन मानिए, यह ट्रिक स्वाद को दोगुना कर देगी! तो देर किस बात की? आज ही इस ‘नो-ऑयल, नो-मसाला’ रगड़ा चाट को ट्राई करें और गिल्ट-फ्री होकर चाट के मजे लें.

About the Author

Pranaty Tiwary

मैंने लेडी श्रीराम कॉलेज फॉर वूमन से अपनी ग्रेजुएशन और मिरांडा हाउस से मास्टर्स की डिग्री पूरी की है. पत्रकारिता करियर की शुरुआत दूरदर्शन(2009) से की, जिसके बाद दैनिक भास्कर सहित कई प्रमुख अख़बारों में मेनस्ट्र…और पढ़ें



Source link

Write A Comment