Last Updated:

Bengali Bhaja Recipe: बोकारो की शेफ शालू ने घर पर आसानी से बनने वाली बंगाली बैगन भाजा की रेसिपी साझा की. इसे कम सामग्री से बनाया जा सकता है और इसका स्वाद लाजवाब होता है. इस तरह से बैंगन खाएंगे तो बाकी रेसिपी भूल जाएंगे.

ख़बरें फटाफट

बोकारो. अगर आप घर बैठे ऑथेंटिक बंगाली रेसिपी का स्वाद लेना चाहते हैं तो गरमा-गरम और क्रिस्पी बैगन भाजा एक बेहतरीन विकल्प है. इसे घर पर बेहद आसानी से तैयार किया जा सकता है. बोकारो चास स्थित इंडियन विदेशी फूड कैफे की शेफ शालू ने बैगन भाजा बनाने की आसान रेसिपी साझा की है, जिसे कम सामग्री में तैयार किया जा सकता है.

शेफ शालू ने बताया कि बैगन भाजा बंगाल की लोकप्रिय और स्वादिष्ट रेसिपी है, जिसे घर पर आसानी से तैयार किया जा सकता है. इसके लिए एक बैगन, सरसों का तेल, नमक, हल्दी, धनिया पाउडर, बेसन, चावल का आटा और गरम मसाला जैसी सामग्री की जरूरत होती है.

इस तरह करें तैयारी
बैगन भाजा बनाने के लिए सबसे पहले बैगन का डंठल काट लें. इसके बाद बैगन को गोलाकार और पतली-पतली स्लाइस में काट लें. अब इन स्लाइस को पानी से अच्छी तरह धोकर एक बाउल में रखें. अगले चरण में नमक, हल्दी, धनिया पाउडर, आमचूर पाउडर, बेसन, थोड़ा सा चावल का आटा (कुरकुरेपन के लिए), डालकर सभी मसालों को बैगन की स्लाइस में अच्छी तरह मिला लें. आप चाहें तो इस स्टेज पर अपनी पसंद के दूसरे मसाले भी ऐड कर सकते हैं जो आप और आपके घरवाले पसंद करते हों.

10 मिनट के लिए छोड़ दें
इसके बाद मसाला लगे बैंगन को कुछ देर के लिए छोड़ दें. कम से कम 15 मिनट और अधिक से अधिक 30 मिनट. इतनी देर में मसालों का टेस्ट बैंगन में अच्छे से समा जाएगा. इसे मेरिनेशन जैसी प्रक्रिया समझ सकते हैं. इसके बाद इन स्लाइस को तवे या कढ़ाही में भून लें.

मध्यम आंच पर भूनें
अब बैगन भाजा तैयार करने के लिए कढ़ाई या तवा गर्म करें और उसमें सरसों का तेल डालें. तेल गर्म होने के बाद बैगन की स्लाइस को तवे या कढ़ाई में रखें और दोनों तरफ से पलट-पलटकर सेंकें. बैगन को तब तक पकाएं, जब तक इसका रंग सुनहरा और किनारे क्रिस्पी न हो जाएं.

घर पर होगा तैयार
इसके बाद तैयार बैगन भाजा को प्लेट में निकाल लें और गरमा-गरम परोसें. इस आसान तरीके से आप घर पर ही बंगाली स्टाइल का स्वादिष्ट और क्रिस्पी बैगन भाजा तैयार कर सकते हैं. इसे बनाने में बहुत समय नहीं लगता और स्वाद बेहतरीन होता है. इसे दाल-चावल के साथ खा सकते हैं, पूड़ी-पराठे के साथ या चाय के साथ स्नैक के तौर पर. हर तरह से टेस्ट अच्छा लगता है.

About the Author

Raina Shukla

Raina Shukla is an experienced journalist and content professional with nearly two decades of experience in print and digital media. She holds a Master’s degree in Mass Communication and Journalism from Bundelk…

और पढ़ें



Source link

Write A Comment