Last Updated:

Bokaro Famous Dessert Tiramisu: बोकारो के देवाशीष शहर में इटली का फेमस डेजर्ट परोस रहे हैं. उनके स्टॉल पर बेहद किफायती दाम पर तिरामिसु का मजा लिया जा सकता है. यही वजह है की स्वीट लवर्स की यहां भीड़ लगी रहती है. देवाशीष ने होटल मैनेजमेंट का कोर्स किया है और कई बड़े होटलों में काम भी किया है.

ख़बरें फटाफट

बोकारो. अगर आप खाने-पीने के शौकीन हैं और बोकारो में कुछ नया मीठा डेजर्ट ट्राई करना चाहते हैं, तो सेक्टर-4 स्थित ‘द डेजर्ट बॉक्स’ आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है. यहां होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई कर चुके देवाशीष ग्राहकों को इटली का मशहूर डेजर्ट तिरामिसु परोस रहे हैं. उनके स्टॉल पर दो खास वैरायटी, क्लासिक तिरामिसु और लोटस बिस्कॉफ तिरामिसु उपलब्ध हैं, जिन्हें ग्राहकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है.

ऐसे हुई स्टॉल की शुरुआत
देवाशीष ने बताया कि उन्होंने पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर से होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई की है. इसके बाद उन्होंने JW Marriott, बेंगलुरु में बेकरी में काम किया और Radisson Blu समेत कई बड़े होटलों में अनुभव हासिल किया. उनका सपना अपना इंटरनेशनल होटल शुरू करने का था, लेकिन पारिवारिक परिस्थितियों के कारण उन्हें बोकारो लौटना पड़ा. इसके बाद उन्होंने अपने शहर में कुछ नया करने का फैसला किया और ‘द डेजर्ट बॉक्स’ नाम से अपना स्टॉल शुरू किया.

किफायती दामों पर मिल रहा है
देवाशीष ने आगे बताया कि तिरामिसु दुनिया के सबसे लोकप्रिय इटालियन डेजर्ट्स में से एक है. इसे चार अलग-अलग लेयर में तैयार किया जाता है, जिससे इसका स्वाद और टेक्सचर बेहद खास बनता है. बड़े होटलों में जहां इसकी कीमत करीब ₹1,200 से ₹1,400 तक होती है, वहीं वह इसे बोकारो के लोगों के लिए किफायती दाम पर उपलब्ध करा रहे हैं. यहां क्लासिक तिरामिसु 149 रुपये और लोटस बिस्कॉफ तिरामिसु ₹210 में मिलता है.

रोजाना हो रही 100 पीस की बिक्री
तिरामिसु तैयार करने में उन्हें करीब 5 से 6 घंटे का समय लगता है. आने वाले दिनों में वह अपने मेन्यू में मैंगो तिरामिसु, माचा और बॉम्बोलिनी जैसे अन्य इंटरनेशनल डेजर्ट्स भी शामिल करेंगे. वर्तमान में उनके स्टॉल पर प्रतिदिन करीब 100 पीस तिरामिसु की बिक्री हो रही है और ग्राहक शाम 5 बजे से रात 10 बजे तक यहां आकर इस खास इटालियन डेजर्ट का स्वाद ले सकते हैं. तिरामिसु का स्वाद लेने पहुंचे ग्राहक अमन और ऋतिक ने बताया कि उन्होंने पहली बार बोकारो में तिरामिसु ट्राई किया. उनके अनुसार इसका स्वाद बेहद लाजवाब है.

About the Author

Raina Shukla

Raina Shukla is an experienced journalist and content professional with nearly two decades of experience in print and digital media. She holds a Master’s degree in Mass Communication and Journalism from Bundelk…

और पढ़ें



Source link

Write A Comment