Desi Sharbat Recipe: राजस्थान में भीषण गर्मी और लू के बीच आयुर्वेदिक चिकित्सक श्री राम वैद्य ने शरीर को ठंडा और हाइड्रेटेड रखने के लिए देसी गुड़ के शरबत को बेहद फायदेमंद बताया है. उनके अनुसार गुड़ का शरबत शरीर को अंदर से ठंडक देने के साथ एनर्जी बनाए रखने और खून की कमी दूर करने में भी मदद करता है. जालौर की गृहणी मीना कुमारी इसे घर पर आसान तरीके से तैयार करती हैं. इसके लिए गुड़ को गुनगुने पानी में घोलकर उसमें नींबू रस, अदरक, सौंफ पाउडर, काला नमक, भुना जीरा, काली मिर्च, इलायची और पुदीना मिलाया जाता है. सभी सामग्री को मिक्स कर हल्का ग्राइंड करने के बाद शरबत को छानकर बर्फ और नींबू स्लाइस के साथ सर्व किया जाता है. यह देसी ड्रिंक गर्मी में लू से बचाने और शरीर को ठंडक देने का आसान और सस्ता उपाय माना जा रहा है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।