X

मिट्टी में सेंकी दाल से तैयार होता है पारंपरिक सत्तू, नोट करें अनोखी रेसिपी

 

arw img

Traditional Sattu Recipe: राजस्थान के जालौर में तीज का पर्व एक अनोखी पारंपरिक रेसिपी के बिना अधूरा माना जाता है. यहां तीज के अवसर पर साल में सिर्फ एक बार खास सत्तू बनाया जाता है. इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि चने या गेहूं की दाल को पहले मिट्टी में सेंककर तैयार किया जाता है, जिससे इसमें अलग देसी खुशबू और स्वाद आता है. इसके बाद दाल को छानकर पीसा जाता है और उसमें देसी शक्कर, गरम घी व इलायची मिलाकर पारंपरिक तरीके से सत्तू तैयार किया जाता है. यह पकवान जालौर की सांस्कृतिक विरासत और तीज की परंपरा का अहम हिस्सा है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Write A Comment