Last Updated:
Edible Silver Leaf: मिठाइयों पर लगे चांदी के वर्क सिर्फ इन्हें खूबसूरत बनाने के लिए नहीं लगाए जाते हैं. इसके पीछे कई दूसरे कारण भी है. यदि आप भी चांदी वर्क लगे स्वीट्स खाना पसंद करते हैं, तो यहां इसके पीछे की खास वजह को जान लें.
जब भी आप काजू कतली, बर्फी, सोहन पापड़ी जैसी पारंपरिक भारतीय मिठाइयां खरीदते हैं, तो उनके ऊपर चमकती हुई चांदी की पतली परत आपने जरूर देखी होगी. इस चांदी के वर्क से मिठाई आकर्षक और खूबसूरत नजर आता है. मिठाईयों के बीच चांदी वर्क लगे स्वीट्स पर अलग ही स्पॉट लाइट्स लगी होती है.
लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इसका इस्तेमाल केवल सजावट के लिए ही किया जाता है या इसके पीछे कोई और कारण भी है? दरअसल, चांदी का वर्क सिर्फ मिठाई की सुंदरता बढ़ाने के लिए नहीं लगाया जाता, बल्कि इसके कई अन्य महत्व भी हैं.
मिठाइयों को देता है खास और शाही रूप
चांदी का वर्क लगने के बाद साधारण मिठाई भी ज्यादा आकर्षक और प्रीमियम दिखाई देती है. त्योहारों, शादी-ब्याह और खास अवसरों पर परोसी जाने वाली मिठाइयों में इसका उपयोग इसलिए किया जाता है ताकि वे देखने में अधिक सुंदर और शाही लगें. चमकदार चांदी की परत मिठाई की प्रस्तुति को बेहतर बनाती है और लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है.
लंबे समय तक ताजा रखने में मददगार
बहुत कम लोग जानते हैं कि चांदी का वर्क मिठाइयों की सुरक्षा में भी मदद करता है. चांदी में प्राकृतिक रूप से एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-माइक्रोबियल गुण मौजूद होते हैं. यही वजह है कि पुराने समय में जब रेफ्रिजरेटर उपलब्ध नहीं थे, तब दूध से बनी मिठाइयों को अधिक समय तक ताजा रखने के लिए चांदी के वर्क का इस्तेमाल किया जाता था. यह मिठाइयों को जल्दी खराब होने से बचाने में सहायक माना जाता था.
महत्व है खास
भारतीय संस्कृति और आयुर्वेद में चांदी को बहुत शुभ और पवित्र माना गया है. इसे शांति, शीतलता और मानसिक संतुलन का प्रतीक समझा जाता है. इसी कारण पूजा-पाठ, धार्मिक आयोजनों और मंदिरों में चढ़ाए जाने वाले कई प्रसादों पर चांदी का वर्क लगाया जाता है. यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है और आज भी कई जगहों पर इसका पालन किया जाता है.
कैसे तैयार किया जाता है चांदी का वर्क?
चांदी का वर्क बनाने की प्रक्रिया काफी मेहनत भरी होती है. इसे शुद्ध चांदी को बार-बार पीटकर बेहद पतली परत के रूप में तैयार किया जाता है. यह इतना नाजुक होता है कि हल्के से छूने पर भी फट या टूट सकता है. एक अच्छी गुणवत्ता का चांदी वर्क तैयार करने में लगभग 3 से 8 घंटे का समय लग सकता है.
About the Author
शारदा सिंह मध्यप्रदेश की रहने वाली हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना सफर शुरू किया. उनके पास डिजिटल मीडिया और लाइफस्टाइल पत्रक…और पढ़ें