Last Updated:

Moongfali Khane ka Sahi Tarika: मूंगफली सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है. लेकिन इसके लिए सही तरीके से सेवन बहुत जरूरी माना गया है. यदि आप बिना छिलके वाली मूंगफली खाते हैं तो ये लेख आपके लिए है. यहां जानिए छिलका सहित मूंगफली आपकी सेहत पर कैसे असर करता है? इसे खाना चाहिए या नहीं.

ख़बरें फटाफट

Zoom

Moongfali Khane ka Sahi Tarika: मूंगफली को पोषण का खजाना माना जाता है और भारत में यह सबसे लोकप्रिय हेल्दी स्नैक्स में से एक है. इसमें प्रोटीन, फाइबर, हेल्दी फैट, विटामिन और कई जरूरी मिनरल्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर को ऊर्जा देने, मांसपेशियों की मरम्मत करने और पूरे स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में मदद करते हैं.

लेकिन जब इसके सेवन की बात आती है तो लोग इसे अलग-अलग तरीकों से खाना पसंद करते हैं. आमतौर पर लोग मूंगफली खाते समय उसके लाल-भूरे रंग के पतले छिलके को हटा देते हैं. ऐसे में ये जानना जरूरी है कि मूंगफली का सेवन छिलके सहित करना चाहिए या बिना छिलके. आइए जानते हैं इसके फायदे और कुछ जरूरी सावधानियां.

मूंगफली क्यों है सेहत के लिए फायदेमंद?
मूंगफली में लगभग 25-26 प्रतिशत प्रोटीन, 48-50 प्रतिशत हेल्दी फैट और पर्याप्त मात्रा में फाइबर पाया जाता है. इसके अलावा इसमें विटामिन ई, फोलेट, नियासिन, मैग्नीशियम, पोटैशियम, फॉस्फोरस और जिंक जैसे पोषक तत्व भी मौजूद होते हैं. यही वजह है कि यह लंबे समय तक पेट भरा रखने और शरीर को ऊर्जा देने में मदद करती है.

छिलके सहित मूंगफली खाने के फायदे
मूंगफली का लाल-भूरा छिलका पॉलीफेनॉल, फ्लेवोनॉयड्स, रेस्वेराट्रॉल और टैनिन जैसे शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है. ये तत्व शरीर में फ्री रेडिकल्स के प्रभाव को कम करने में मदद करते हैं. ऐसे में जब मूंगफली को छिलके सहित खाया जाता है तो इससे हृदय स्वास्थ्य को बेहतर रहता है और ऑक्सीडेटिव तनाव कम होता है. इसके साथ ही छिलके में मौजूद फाइबर अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ावा देता है और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत दिलाने में मदद करता है. साथ ही ब्लड शुगर भी कंट्रोल करने में मदद मिलती है.

पीनट खाने का सही तरीका?
अगर आपको स्वाद और पाचन संबंधी कोई परेशानी नहीं है, तो छिलके सहित मूंगफली खाना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है. बेहतर स्वास्थ्य लाभ के लिए बिना ज्यादा नमक वाली या हल्की भुनी हुई मूंगफली चुनें. हालांकि, यदि छिलका आपके स्वाद या पाचन के अनुकूल नहीं है, तो बिना छिलके वाली मूंगफली भी पोषण का अच्छा स्रोत बनी रहती है.

About the Author

शारदा सिंहSenior Sub Editor

शारदा सिंह एक अनुभवी लाइफस्टाइल पत्रकार हैं, जिनके पास डिजिटल मीडिया और कंटेंट लेखन के क्षेत्र में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से…

और पढ़ें

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.



Source link

Write A Comment