Last Updated:

अगर आपको बटर चिकन पसंद है और आम का सीजन भी आपके लिए खास है, तो यह रेसिपी दोनों का शानदार मेल साबित हो सकती है. सेलिब्रिटी शेफ संजीव कपूर ने क्लासिक बटर चिकन को मैंगो ट्विस्ट देकर ऐसा फ्लेवर तैयार किया है, जो मीठे और मसालेदार स्वाद का अनोखा अनुभव देता है. इस सीजन घर पर जरूर ट्राई करें यह खास मैंगो बटर चिकन.

ख़बरें फटाफट

Zoom

संजीव कपूर का मैंगो बटर चिकन.

बटर चिकन भारतीय खाने की सबसे पसंदीदा डिशेज में से एक है, लेकिन अगर आप इसमें कुछ नया ट्विस्ट चाहते हैं तो सेलिब्रिटी शेफ संजीव कपूर की Mango Butter Chicken रेसिपी ट्राई कर सकते हैं. हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर इस खास रेसिपी को शेयर किया, जिसमें पारंपरिक बटर चिकन के रिच फ्लेवर को अल्फांसो आम की मिठास के साथ जोड़ा गया है. शेफ के मुताबिक यह उनकी पसंदीदा रेसिपीज में से एक है और मैंगो सीजन में इसे जरूर ट्राई करना चाहिए.

इस रेसिपी में टमाटर, काजू, मसालों और बटर से तैयार होने वाली क्रीमी ग्रेवी में पके हुए अल्फांसो आम का पल्प मिलाया जाता है. इससे ग्रेवी को हल्की मिठास और फ्रूटी फ्लेवर मिलता है, जो मसालेदार चिकन के साथ बेहतरीन संतुलन बनाता है. यह डिश उन लोगों को खास तौर पर पसंद आ सकती है जो स्वीट और स्पाइसी फ्लेवर का कॉम्बिनेशन पसंद करते हैं.

किन चीजों की होगी जरूरत?
इस रेसिपी के लिए अल्फांसो आम, बटर, टमाटर, प्याज, अदरक, लहसुन, काजू, मगज, ताजी क्रीम और कुछ साबुत मसालों की जरूरत होगी. इसके अलावा पहले से तैयार रेशमी चिकन टिक्का या ग्रिल्ड चिकन पीसेज का इस्तेमाल किया जा सकता है.

ऐसे तैयार करें
सबसे पहले प्याज, टमाटर, अदरक, लहसुन और साबुत मसालों को हल्का भून लें. इसमें काजू और मगज डालकर कुछ देर पकाएं और फिर पानी डालकर अच्छी तरह गलने दें. मिश्रण ठंडा होने पर इसे पीसकर स्मूद ग्रेवी तैयार कर लें. अब पके हुए आम का पल्प अलग से तैयार करें. एक पैन में ग्रेवी को दोबारा गर्म करें और उसमें बटर, गरम मसाला और कसूरी मेथी डालें. इसके बाद आम का पल्प मिलाकर अच्छी तरह चलाएं. आखिर में चिकन टिक्का और क्रीम डालकर कुछ मिनट पकाएं ताकि सभी फ्लेवर आपस में अच्छी तरह मिल जाएं.

सर्व करने का तरीका
तैयार मैंगो बटर चिकन को सर्विंग बाउल में निकालें. ऊपर से थोड़ी क्रीम, कसूरी मेथी और आम के छोटे टुकड़ों से गार्निश करें. इसे गर्मागर्म नान, रूमाली रोटी या बटर नान के साथ परोस सकते हैं. अगर आप हर साल आम से बनने वाली एक जैसी रेसिपीज से बोर हो चुके हैं, तो यह मैंगो बटर चिकन आपके लिए एक दिलचस्प विकल्प हो सकता है. इसमें बटर चिकन की क्रीमीनेस और आम की प्राकृतिक मिठास मिलकर एक बिल्कुल नया स्वाद तैयार करती है, जो मेहमानों को भी सरप्राइज कर सकता है.

About the Author

Vividha SinghSub Editor

विविधा सिंह इस समय News18 हिंदी के डिजिटल मीडिया में सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं. वह लाइफस्टाइल बीट में हेल्थ, फूड, ट्रैवल, फैशन और टिप्स एंड ट्रिक्स जैसी स्टोरीज कवर करती हैं. कंटेंट लिखने और उसे आसान व …और पढ़ें



Source link

Write A Comment