Last Updated:
Ghaziabad Best Food Market: अगर आप खाने-पीने के शौकीन हैं और रात में ऐसी जगह तलाश रहे हैं जहां स्ट्रीट फूड से लेकर बड़े रेस्टोरेंट तक हर तरह का स्वाद एक ही जगह मिल जाए, तो गाजियाबाद के इंदिरापुरम की विंडसर मार्केट आपके लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन हो सकती है. यह मार्केट खासतौर पर अपने नॉनवेज फूड, कबाब, मुगलई डिशेज और स्ट्रीट फूड के लिए काफी मशहूर है. शाम होते ही यहां खाने की खुशबू, रंगीन लाइट्स और लोगों की भीड़ पूरे माहौल को फूड फेस्ट जैसा बना देती है. यही वजह है कि गाजियाबाद ही नहीं बल्कि दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम से भी लोग यहां स्वाद का आनंद लेने पहुंचते हैं.
अगर आप रात के समय ऐसी जगह तलाश रहे हैं जहां एक ही मार्केट में स्ट्रीट फूड से लेकर बड़े नॉनवेज रेस्टोरेंट तक हर तरह का स्वाद मिल जाए तो गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित विंडसर मार्केट आपके लिए परफेक्ट फूड हब साबित हो सकती है.
करीब 15 से 20 साल पुरानी यह मार्केट आज गाजियाबाद की सबसे चर्चित फूड मार्केट्स में गिनी जाती है. शाम ढलते ही यहां खाने की खुशबू, लोगों की भीड़ और अलग-अलग व्यंजनों का स्वाद पूरे माहौल को फूड फेस्ट जैसा बना देता है. यही वजह है कि गाजियाबाद ही नहीं बल्कि नोएडा, दिल्ली और गुरुग्राम से भी लोग यहां खाने का स्वाद लेने पहुंचते हैं.
विंडसर मार्केट खास तौर पर नॉनवेज फूड लवर्स के बीच काफी मशहूर है. यहां आपको लखनऊ के प्रसिद्ध टुंडे कबाब से लेकर करीम जैसे बड़े ब्रांड तक आसानी से मिल जाएंगे. इसके अलावा मुगलई, चाइनीज, तंदूरी और फास्ट फूड के कई बड़े रेस्टोरेंट भी यहां मौजूद हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google
मार्केट में करीब 30 से ज्यादा छोटे-बड़े रेस्टोरेंट और फूड आउटलेट हैं जहां हर तरह के स्वाद का विकल्प मौजूद है. खास बात यह है कि यहां खाने के शौकीनों को देर रात तक स्वादिष्ट खाना मिल जाता है.
सिर्फ नॉनवेज ही नहीं बल्कि स्ट्रीट फूड पसंद करने वालों के लिए भी यह मार्केट किसी जन्नत से कम नहीं है. यहां मोमोज, चाप, पास्ता, मैगी, कॉफी, चॉकलेट्स और कई तरह के स्नैक्स लोगों को खूब पसंद आते हैं.
शाम होते ही पूरी मार्केट रंगीन लाइट्स, फूड स्टॉल्स और खाने की महक से गुलजार हो जाती है. युवा वर्ग, परिवार और दोस्तों के ग्रुप यहां देर रात तक खाने का आनंद लेते नजर आते हैं.
विंडसर मार्केट में दुकान संचालित करने वाले नीरज सचदेवा बताते हैं कि विंडसर मार्केट पिछले कई वर्षों से लोगों की पसंदीदा जगह बनी हुई है. उनके मुताबिक वीकेंड पर यहां सबसे ज्यादा भीड़ होती है और शाम पांच बजे से ही लोगों का आना शुरू हो जाता है. कई दुकानें और रेस्टोरेंट रात तीन बजे तक खुले रहते हैं जिसकी वजह से दूर-दूर से लोग यहां पहुंचते हैं. उन्होंने बताया कि यहां हर बजट और हर स्वाद के हिसाब से खाने के विकल्प मौजूद हैं.