Last Updated:

Gorakhpur Famous Egg Shop: गोरखपुर के बक्शीपुर इलाके में अगर अंडों के अलग-अलग स्वाद की बात हो तो शंभू भाई की दुकान का नाम जरूर आता है. यहां सिर्फ साधारण ऑमलेट या उबला अंडा नहीं, बल्कि अंडे से तैयार कई ऐसी डिश मिलती हैं, जिनका स्वाद लोगों को बार-बार यहां खींच लाता है. खास मसाले, स्पेशल चटनियां और अलग-अलग अंदाज में तैयार की गई एग रेसिपी इस दुकान को बाकी जगहों से अलग बनाती हैं. यहां अंडे की 10 से ज्यादा वैरायटी मिलती हैं और हर डिश का स्वाद अपने आप में खास है.

शंभू भाई की दुकान की सबसे अलग और चर्चित डिश में मोमोज स्टाइल अंडा शामिल है. इसमें उबले हुए अंडे को खास मसालों के साथ तैयार किया जाता है और मोमोज की तरह सर्व किया जाता है. ऊपर से डाली जाने वाली स्पेशल ग्रीन और येलो चटनी इसका स्वाद और बढ़ा देती है. अंडे में कुछ नया ट्राई करने वालों के लिए यह डिश खास पसंद बन चुकी है.

यहां मिलने वाली मिक्स अंडा शंभू भाई की सिग्नेचर डिश मानी जाती है. इसमें ऑमलेट, भुर्जी और हाफ फ्राई जैसे अलग-अलग अंदाज के अंडों का स्वाद एक ही प्लेट में मिलता है. देसी मसालों और खास तरीके से तैयार होने की वजह से इसका स्वाद सामान्य एग डिश से अलग लगता है. यही वजह है कि कई लोग इसका स्वाद लेने दूर-दूर से पहुंचते हैं.

हल्का और टेस्टी खाना पसंद करने वालों के लिए सलाद अंडा एक अच्छा विकल्प है. इसमें उबले हुए अंडों के साथ प्याज, टमाटर, खीरा, हरी मिर्च और ताजा सलाद मिलाया जाता है. ऊपर से काला नमक, चाट मसाला और खास चटनी डालकर इसे परोसा जाता है. इसका चटपटा और पौष्टिक स्वाद लोगों को काफी पसंद आता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

जो लोग अंडे का प्राकृतिक स्वाद पसंद करते हैं, उनके लिए हाफ बॉयल अंडा खास है. इसमें अंडे को पूरी तरह नहीं पकाया जाता, जिससे अंदर का हिस्सा नरम रहता है. ऊपर से काली मिर्च, काला नमक और हल्के मसाले डालकर इसे परोसा जाता है. कम मसालों में भी इसका स्वाद काफी शानदार लगता है.

अंडा घोटाला शंभू भाई की सबसे मसालेदार डिश में शामिल है. इसमें हाफ फ्राई अंडे, ऑमलेट और मसालेदार ग्रेवी को मिलाकर तैयार किया जाता है. हर निवाले में अलग स्वाद और अलग टेक्सचर महसूस होता है. जो लोग तीखा और भरपूर स्वाद पसंद करते हैं, उनके बीच यह डिश काफी लोकप्रिय है.

शंभू भाई की अंडे की डिश उनकी खास चटनियों के बिना अधूरी मानी जाती है. यहां मिलने वाली ग्रीन चटनी हरी धनिया, पुदीना और मसालों से तैयार की जाती है, जबकि येलो चटनी में हल्का तीखापन और खट्टापन होता है. दोनों चटनियां अंडे के स्वाद को और खास बना देती हैं, इसलिए ग्राहक इन्हें भी काफी पसंद करते हैं.

शंभू भाई के हाथों से तैयार होने वाला एग बर्गर भी लोगों को खूब पसंद आता है. इसमें बर्गर के बीच में हाफ फ्राई या ऑमलेट रखकर खास मसालों के साथ तैयार किया जाता है. इसका स्वाद सामान्य बर्गर से अलग होता है. अंडे और मसालों का यह कॉम्बिनेशन ग्राहकों को काफी पसंद आता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। उत्तर प्रदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|



Source link

Write A Comment