Last Updated:
JBL ने भारत में Live 780NC और Live 680NC वायरलेस हेडफोन लॉन्च किए हैं. इनमें 80 घंटे तक की बैटरी, True Adaptive Noise Cancelling 2.0, LDAC सपोर्ट, Spatial Sound 3.0 और AI कॉल फीचर्स मिलते हैं. जानिए कीमत और पूरी डिटेल.
JBL के नए प्रीमियम हेडफोन लॉन्च, AI कॉलिंग और 80 घंटे बैटरी ने खींचा ध्यान
ऑडियो ब्रांड JBL ने भारतीय बाजार में अपने दो नए प्रीमियम वायरलेस हेडफोन JBL Live 780NC और JBL Live 680NC लॉन्च कर दिए हैं. दोनों मॉडल दमदार बैटरी, एडवांस नॉइज कैंसलेशन और शानदार ऑडियो फीचर्स के साथ आते हैं. कंपनी का दावा है कि ये हेडफोन म्यूजिक लवर्स और लंबे समय तक हेडफोन इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए बेहतरीन अनुभव देंगे.
ऑडियो क्वालिटी के लिए दोनों हेडफोन में 40mm डायनामिक ड्राइवर और JBL सिग्नेचर साउंड दिया गया है. इसके अलावा स्पेशियल साउंड 3.0, Personi-Fi 3.0, LDAC हाई-रेज ऑडियो, ऑराकास्ट ऑडियो शेयरिंग और मल्टीपॉइंट कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स भी शामिल हैं. लाइव 780NC में पर्सनल साउंड एम्प्लिफिकेशन और लो वॉल्यूम EQ जैसी और भी सुविधाएं भी मिलती हैं.
नॉइज कैंसलेशन की बात करें तो दोनों हेडफोन ट्रू एडैप्टिव नॉइस कैंसेलिंग 2.0 तकनीक के साथ आते हैं. Live 780NC में 6 माइक्रोफोन और Live 680NC में 4 माइक्रोफोन दिए गए हैं. AI आधारित नॉइज रिडक्शन, Beamforming Mic, Perfect Calls 2.0 और Call Equaliser जैसी तकनीक कॉलिंग एक्सपीरिएंस को बेहतर बनाती हैं.
बैटरी इस सीरीज की सबसे बड़ी खासियत है. कंपनी के अनुसार, ANC ऑन होने पर 50 घंटे और ANC ऑफ होने पर 80 घंटे तक का बैकअप मिलता है. वहीं सिर्फ 5 मिनट की फास्ट चार्जिंग में लगभग 4 घंटे तक म्यूजिक सुना जा सकता है.
डिजाइन की बात करें तो लाइव 780NC ओवर-ईयर डिजाइन के साथ आता है, जबकि लाइव 680NC ऑन-ईयर डिजाइन में उपलब्ध है. ब्लूटूथ 6.0, फोल्डेबल डिजाइन, टच कंट्रोल, कस्टमाइजेबल बटन और JBL Headphones ऐप सपोर्ट जैसे फीचर्स इसे प्रीमियम वायरलेस हेडफोन सेगमेंट में मजबूत ऑप्शन बनाते हैं.
कितनी है कीमत?
कीमत की बात करें तो JBL Live 780NC की कीमत 15,999 रुपये रखी गई है, जबकि Live 680NC को 11,999 रुपये में लॉन्च किया गया है. दोनों हेडफोन ब्लैक, ब्लू, व्हाइट, शैंपेन, ग्रीन, ऑरेंज और पर्पल जैसे कई रंगों में उपलब्ध होंगे. Live 780NC की प्री-बुकिंग शुरू हो चुकी है और 31 जुलाई तक ऑर्डर करने पर 2,000 रुपये का डिस्काउंट और एक साल की अतिरिक्त वारंटी भी मिलेगी.
About the Author
Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें