Image Source : TWITTER/PRIYANKA MAURYA
कांग्रेस की पोस्टर गर्ल डॉ. प्रियंका

Highlights

  • कांग्रेस की ‘पोस्टर गर्ल’ प्रियंका मौर्य ने पार्टी पर लगाए गंभीर आरोप
  • कांग्रेस की ‘पोस्टर गर्ल’ अपनी पार्टी से हैं बेहद नाराज
  • बीजेपी कार्यालय में दिखीं कांग्रेस की ‘पोस्टर गर्ल’ प्रियंका

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को फिर एक बड़ा झटका लग सकता है। बताया जा रहा है कि ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ के पोस्टर का चेहरा प्रियंका मौर्य जल्द ही भाजपा में शामिल हो सकती हैं। भाजपा सूत्रों ने कहा कि उन्होंने बुधवार को लखनऊ में पार्टी मुख्यालय का दौरा किया, जिससे उनके पार्टी में शामिल होने की अटकलें तेज हो गईं।

हाल ही में मौर्य ने कहा था, ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ को केवल एक नारा के रूप में प्रस्तुत किया गया है क्योंकि लड़की के रूप में, मुझे चुनाव लड़ने की अनुमति नहीं थी क्योंकि मैं रिश्वत नहीं दे सकती थी। उन्होंने दावा किया कि टिकट उन्हें देने की बजाय एक महीने पहले पार्टी में शामिल हुए व्यक्ति को दिया गया। इस बात को लेकर प्रियंका काफी नाराज हैं।

मौर्य ने कहा कि मैंने सभी औपचारिकताएं पूरी की, लेकिन टिकट पूर्व नियोजित था और एक महीने पहले आए एक व्यक्ति को दिया गया था। मैं कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी को यह संदेश देना चाहती हूं कि इस तरह की चीजें जमीन पर हो रही हैं। मौर्य ने कहा कि वह सरोजिनी नगर विधानसभा क्षेत्र में एक साल से अधिक समय से लगातार काम करने में जुटी हैं, लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिली।

बता दें, 14 जनवरी को पोस्ट किए गए एक ट्वीट में, मौर्य ने आरोप लगाया कि कांग्रेस का ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ अभियान और कुछ नहीं, बल्कि एक धोखा है। लोग कहेंगे कि अगर आपको टिकट नहीं मिला, इसलिए आप ऐसा कह रही हैं। जांच करें और खुद पता लगाएं। हमें 2024 की तैयारी करने के लिए कहा गया था।





Source link

Write A Comment