‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम मोहसिन खान ने तमन्ना से सगाई कर ली है। सोशल मीडिया पर यह खुशखबरी शेयर करते हुए और कपल ने सगाई के दिन की तस्वीरें भी पोस्ट की हैं। टीवी एक्टर ने अपनी जिंदगी में एक नई शुरुआत की है, जिसकी झलक वायरल हो रही है। इस खास मौके की झलकियां शेयर करते हुए मोहसिन ने दिल को छू लेने वाला कैप्शन लिखा और बताया कि उन्हें अपना हमसफर मिल गया है। साथ ही अपनी मंगेतर तमन्ना का चेहरा भी दिखा दिया है।
मोहसिन खान ने तमन्ना से की सगाई
एक्टर मोहसिन खान ने अपनी मंगेतर के साथ रोमांटिक फोटो शेयर करते हुए, लिखा, ‘या अल्लाह तो यह बेहद खूबसूरत, कॉन्फिडेंट और सेंसिटिव लड़की जो हमेशा हंसती-मुस्कुराती और छेड़ती-मजाक करती है, उम्मीदें रखती और दुआएं मांगती है, हमेशा नाचती-गाती रहती है। मेरे लिए ऊपर वाले ने पहले ही तय कर दी थी।’
मोहसिन खान-तमन्ना का सगाई लुक
मोहसिन क्लासिक ब्लैक टक्सीडो में बहुत हैंडसम लग रहे थे, जिसे उन्होंने क्रिस्प व्हाइट शर्ट, शानदार रेड टाई और मैचिंग रेड पॉकेट स्क्वायर के साथ स्टाइल किया था। उनकी मंगेतर भी उनके साथ खूब जंच रही थीं। उन्होंने ग्लैमरस फ्लोर-लेंथ रेड गाउन पहना था, जिसके ऊपर के हिस्से पर सीक्विन्स लगे थे और गाउन का कट बहुत शानदार था। तमन्ना ने मिनिमल ज्वेलरी और एलिगेंट मेकअप के साथ अपना लुक पूरा किया, ताकि उनका शानदार आउटफिट और सगाई की अंगूठी ही सबकी नजर में आए।
मोहसिन खान की मंगेतर ने फ्लॉन्ट की डायमंड रिंग
कपल ने कुछ फोटोज में अपनी डायमंड की एंगेजमेंट रिंग के साथ भी पोज दिए। तमन्ना की रिंग सभी का ध्यान अपनी ओर खींच रही हैं, जिसके बीच में एक बड़ा ओवल-शेप का डायमंड लगा है। इसने उनके लुक को क्लासिक और खूबसूरत बना दिया है। क्लोज-अप शॉट में वह कैमरे की तरफ अंगूठी दिखा रही हैं और मोहसिन उनके बगल में मुस्कुरा रहे हैं।
मोहसिन खान ने मंगेतर पर लुटाया प्यार
मोहसिन ने तमन्ना के लिए दिल से एक नोट लिखा, जिसमें उन्होंने बताया कि उन्हें उनके साथ जिंदगी बिताने को लेकर कितना यकीन था। उन्होंने लिखा, ‘जब हमने पहली बार एक-दूसरे को देखा, जब मैंने पहली बार तुम्हारा हाथ थामा और जब तुमने पहली बार हम तो भाई जैसे हैं वैसे रहेंगे गाना गाया तो मुझे महसूस हुआ कि मेरे अंदर कुछ ठहर सा गया है। मुझे अपना हमसफर मिल गया था।’ टीवी एक्टर ने कहा कि उन्हें हमेशा बताया गया था कि अपना जीवनसाथी चुनना जिंदगी का सबसे आसान, लेकिन सबसे अहम फैसला होता है। मोहसिन ने आगे कहा, ‘शायद हमारी कहानी किस्मत में पहले से ही लिखी थी। या हो सकता है कि जिंदगी में कभी-कभी दो लोग ठीक उसी पल एक-दूसरे से मिलते हैं, जब उन्हें मिलना ही होता है। ब हम अपनी जिंदगी का यह नया सफर साथ शुरू कर रहे हैं – प्यार, दोस्ती और जिंदगी भर की यादों से भरा सफर मैं तुम्हारी पसंदीदा फिल्म की एक बात कहना चाहूंगा, मेरे प्यार: मोहब्बत क्या होती है ये तो मैं नहीं जानता, लेकिन इसके लिए दिल से एक दुआ जरूर निकलती है कि इसकी आंखों में कभी आंसू न आएं… हमेशा हंसती रहे… अब इसे मोहब्बत कहें तो मोहब्बत सही।’
मोहसिन खान की मंगेतर तमन्ना कौन हैं?
मोहसिन खान की मंगेतर तमन्ना के इंस्टाग्राम हैंडल के अलावा उनके बारे में अभी तक कोई जानकारी सामने आई है। यह अभी तक पता नहीं चला है कि वह प्रोफेशनली क्या करती हैं या क्या वह एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़ी हैं। उनका इंस्टाग्राम हैंडल @tammerrrrz है और उनके बायो में लिखा है, ‘सारी तारीफ उस सबसे ऊंचे ईश्वर के लिए है।
ये भी पढ़ें – Balika Vadhu 2: शिवांगी जोशी ने मोहसिन खान संग अपने रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, कहा- दर्द होता है जब….