Last Updated:

Famous Sweet Shops in Ranchi: रांची में मिठाई सिर्फ त्योहारों की जरूरत नहीं, बल्कि शहर के खान-पान का खास हिस्सा है. यहां पारंपरिक देसी मिठाइयों से लेकर ड्राई फ्रूट्स वाली प्रीमियम मिठाइयों तक की लंबी रेंज मिलती है. काजू कतली, बर्फी, रसगुल्ला, रस मलाई, गुलाब जामुन, लड्डू, पेड़ा और गाजर के हलवे जैसे स्वाद के लिए शहर की कई पुरानी और चर्चित दुकानें लोगों की पसंद बनी हुई है. आइए जानते हैं रांची की 10 ऐसी मिठाई दुकानों के बारे में, जहां मिठाई के शौकीनों को मिल सकते हैं कई तरह के स्वाद.

समृद्धि स्वीट्सः कांठल मोड़ इलाके में मौजूद समृद्धि स्वीट्स मिठाई और स्ट्रीट फूड दोनों के लिए जाना जाता है. यहां रसगुल्ला, खोया से बनी मिठाइयां, लड्डू और क्रीम बेस्ड स्वीट्स जैसे विकल्प मिलते है. दुकान के मेन्यू में बिग रसगुल्ला, खोया फैंसी और प्लेन लड्डू जैसे आइटम भी सूचीबद्ध है.

स्वीट सेंटरः अरगोड़ा चौक के आसपास मौजूद स्वीट सेंटर भी स्थानीय लोगों के बीच मिठाई और स्नैक्स के लिए जाना जाता है. यहां बर्फी, पेड़ा, लड्डू, रसगुल्ला, गुलाब जामुन, काजू और ड्राई फ्रूट्स वाली मिठाइयों के साथ मौसम के हिसाब से विशेष मिठाइयां भी मिल सकती है. रोजमर्रा की मिठाई से लेकर घर ले जाने के लिए पैकिंग तक, यहां कई तरह के विकल्प मिलते है.

पंजाब स्वीट हाउसः रांची के एमजी मार्ग इलाके में स्थित पंजाब स्वीट हाउस शहर की जानी-पहचानी मिठाई दुकानों में शामिल है. यहां पारंपरिक भारतीय मिठाइयों के साथ ड्राई फ्रूट्स और काजू-बादाम से तैयार मिठाइयों की अच्छी वैरायटी मिलती है. काजू कतली, काजू बर्फी, अलग-अलग तरह की बर्फी, लड्डू, गुलाब जामुन, रसगुल्ला और पेड़े जैसे विकल्प मिठाई प्रेमियों को आकर्षित करते है. त्योहारों और खास मौकों पर यहां से मिठाई के गिफ्ट पैक भी लिए जाते है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

भोलू भाईः भोलू भाई रांची में मिठाई के साथ नमकीन और स्नैक्स के लिए भी जाना-पहचाना नाम है. यहां देसी स्वाद वाली मिठाइयों के साथ बर्फी, लड्डू, पेड़ा, गुलाब जामुन, रसगुल्ला और ड्राई फ्रूट्स से तैयार मिठाइयों जैसे कई विकल्प मिलते है. मिठाई के साथ नमकीन और नाश्ते की चीजें लेने वालों के लिए भी यह एक उपयोगी विकल्प माना जाता है.

चूरू वालाः रांची के अपर बाजार इलाके में मौजूद चूरू वाला पुराने और चर्चित मिठाई प्रतिष्ठानों में गिना जाता है. यहां पारंपरिक भारतीय मिठाइयों के साथ बर्फी, पेड़ा, लड्डू, गुलाब जामुन, रसगुल्ला, काजू और ड्राई फ्रूट्स वाली मिठाइयों के विकल्प मिलते है. त्योहारों के मौसम में मिठाइयों की मांग बढ़ने के साथ यहां भी अलग-अलग वैरायटी देखने को मिलती है.

गणगौर स्वीट्सः गणगौर स्वीट्स मिठाई की अलग-अलग वैरायटी के लिए रांची में लोकप्रिय नाम है. यहां काजू, पिस्ता, बादाम और खोया से तैयार मिठाइयों के कॉम्बिनेशन मिलते है. इसके मेन्यू में गीले और ड्राई स्वीट्स के साथ गुलाब जामुन, रसगुल्ला, राजभोग, कलाकंद, मलाई चॉप, चमचम, बालूशाही, मालपुआ और केसर भोग जैसी मिठाइयां भी शामिल है.

बनारसी मिष्ठान भंडारः अपर बाजार स्थित बनारसी मिष्ठान भंडार भी मिठाई प्रेमियों के बीच जाना-पहचाना नाम है. यहां बंगाली और पारंपरिक भारतीय मिठाइयों की अच्छी रेंज देखने को मिलती है. कच्चा गोला, संदेश, चमचम, शाही मिल्क केक, खोया लड्डू, केसर भोग और मलाई चॉप जैसी मिठाइयां इसके मेन्यू में शामिल है. इसके अलावा गुलाब जामुन, गाजर का हलवा और कई तरह की बर्फी भी मिठाई प्रेमियों के लिए आकर्षण का हिस्सा है.

केसर भोगः अपर चुटिया में राम मंदिर के पास मौजूद केसर भोग सिर्फ मिठाई ही नहीं, बल्कि स्नैक्स, बेकरी और खाने-पीने के दूसरे विकल्पों के लिए भी जाना जाता है. यहां काजू और ड्राई फ्रूट्स वाली मिठाइयों से लेकर बर्फी, लड्डू, गुलाब जामुन, रसगुल्ला, पेड़ा और अन्य पारंपरिक मिठाइयों तक कई विकल्प मिलते है. खास मौकों और त्योहारों पर मिठाई के साथ गिफ्ट पैक और अलग-अलग स्वीट कॉम्बिनेशन भी लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहते है.

उदय मिष्ठान भंडारः लालपुर चौक का उदय मिष्ठान भंडार मिठाइयों की लंबी रेंज के लिए खास पहचान रखता है. यहां काजू बर्फी, पिस्ता बर्फी, चॉकलेट बर्फी, प्लेन बर्फी, अनजीर बर्फी, बादाम पट्टी, पिस्ता रोल, कलाकंद, रसगुल्ला, छेना जलेबी, मालाई लंगचा, गुलाब जामुन, रस मलाई और पेड़े जैसी कई मिठाइयां मिलती है. ड्राई फ्रूट्स की बात करें तो काजू ड्राई फ्रूट लड्डू, अंजीर ड्राई फ्रूट लड्डू और बादाम लड्डू जैसे विकल्प भी मेन्यू में है.

न्यू राज स्वीट्सः न्यू राज स्वीट्स की मिठाइयों की रेंज काफी विस्तृत है. यहां देसी घी की गुजिया, घी बालूशाही, घी चंद्रकला और घी लौंग लता जैसी पारंपरिक मिठाइयों के साथ मालाई चॉप, मलाई सैंडविच, चमचम, राजभोग और रस मलाई भी मिलती है. राजभोग में ड्राई फ्रूट्स का इस्तेमाल और रस मलाई में गाढ़े दूध का स्वाद इसे मिठाई पसंद करने वालों के लिए खास बनाता है.



Source link

Write A Comment