अगर रात में बार-बार मीठा खाने का मन करता है और आप घर पर कुछ आसान व स्वादिष्ट बनाना चाहते हैं, तो बनाना ब्रेड एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। खास बात यह है कि इस रेसिपी को बनाने के लिए आपको ओवन की जरूरत नहीं पड़ेगी। यह रेसिपी बिना ओवन के ही कड़ाही में बनकर तैयार हो जाएगी। इन कुछ आसान स्टेप्स की मदद से आप मुलायम, स्वादिष्ट और बेकरी जैसी बनाना ब्रेड तैयार कर सकते हैं।

बनाना ब्रेड के लिए सामग्री:

केले मीडियम साइज़ 5, चीनी – 180 ग्राम, दही – 180 ग्राम, बटर 60 ग्राम, वनीला एक्सट्रैक्ट – 2 छोटे चम्मच

सूखी सामग्री: मैदा – 180 ग्राम, बेकिंग पाउडर ½ छोटा चम्मच, बेकिंग सोडा ½ छोटा चम्मच, दालचीनी पाउडर 1 बड़ा चम्मच, अखरोट – एक मुट्ठी भर, बटर पेपर 1 शीट

बनाना ब्रेड कैसे बनाएं?

  • पहला स्टेप: बनाना ब्रेड बनाने के लिए सबसे पहले 5 मीडियम साइज़ केले लें और उन्हें छील लें। अगर केले गले हुए हैं तो और भी अच्छा है।  केले को काटकर एक मिलकर जार में डालें। अब उसमें चीनी, दही, बटर और वनीला एक्सट्रैक्ट सब डालें। अब इसे एकदम बारीक पीस लें। जब पीसकर हो जाए तो उसे साइड में रख दें।

  • दूसरा स्टेप: अब, एक बड़े बर्तन में मैदा को छानें। मैदा को छानने से बनाना ब्रेड अच्छा बनता है। अब उसमें बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा, दालचीनी पाउडर और कुछ अखरोट के टुकड़े डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। 

  • तीसरा स्टेप: अब मैदा में बनाना का मिश्रण डालें और अच्छी तरह से मिलाएं। इसे अच्छी तरह से फेंटें। इसमें कोई लम्स नहीं होना चाहिए। जब ये अच्छी तरह मिल जाए तो साइड में रख दें। एक बनाना ब्रेड का मोल्ड लें। उसपर शीट पेपर बिछाएं और फिर बनाना का मिश्रण इसमें डालें। और ऊपर से कुछ केले और अखरोट के टुकड़े डालें। 

  • चौथा स्टेप: अब गैस ऑन कर उसपर कड़ाही रखें और उसमें नमक डालें। नमक की मात्रा ज़्यादा होनी चाहिए। गैस की आंच एकदम हाई फ्लेम पर रखें। इसे 15 मिनट तक गरम होने दें। जब ये गर्म हो जाए तब आंच मीडियम करें और उसपर मोल्ड रखकर कड़ाही को अच्छी तरह स ढक दें। अब गैस को एक घंटे के मीडियम फ्लेम पर रखें। 

  • पांचवां स्टेप: तय समय के बाद, ढक्कन हटाएं। आपका बनाना ब्रेड बनकर तैयार है। जब ब्रेड हल्का ठंडा हो जाए तो उसे काटकर सर्व करें।





Source link

Write A Comment