Last Updated:

रानीपुर टाइगर रिजर्व जाने वाले रास्ते में पड़ने वाला यह होटल पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है.यहां पहुंचने वाले लोग खासतौर पर बटर शाही पनीर का स्वाद जरूर लेते हैं, होटल में तैयार होने वाली यह डिश अपने खास मसालों और अलग तरीके की ग्रेवी के कारण लोगों को बेहद पसंद आती है. स्थानीय लोगों के साथ-साथ दूर-दराज से आने वाले पर्यटक भी यहां रुककर खाने का आनंद लेते हैं.

ख़बरें फटाफट

चित्रकूट: धार्मिक स्थलों के साथ-साथ अपने खास खान-पान के लिए भी चित्रकूट देशभर में पहचान रखता है. यहां आने वाले श्रद्धालु और पर्यटक दर्शन के साथ स्थानीय स्वाद का आनंद लेना भी नहीं भूलते है. चित्रकूट में कई ऐसे होटल और ढाबे हैं, जहां का स्वाद लोगों को बार-बार आने के लिए मजबूर कर देता है, इन्हीं में से एक है मानिकपुर मार्ग पर स्थित पंचवटी होटल, जहां का बटर शाही पनीर इन दिनों लोगों की पसंद बना हुआ है.

रानीपुर टाइगर रिजर्व के रास्ते में पड़ने वाले ढाबे का स्वाद है लाजवाब

बता दे कि रानीपुर टाइगर रिजर्व जाने वाले रास्ते में पड़ने वाला यह होटल पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है.यहां पहुंचने वाले लोग खासतौर पर बटर शाही पनीर का स्वाद जरूर लेते हैं, होटल में तैयार होने वाली यह डिश अपने खास मसालों और अलग तरीके की ग्रेवी के कारण लोगों को बेहद पसंद आती है. स्थानीय लोगों के साथ-साथ दूर-दराज से आने वाले पर्यटक भी यहां रुककर खाने का आनंद लेते हैं.

घर पर तैयार करें बटर शाही पनीर

वही बटर शाही पनीर बनाने वाले मोना ने लोकल 18 को जानकारी में बताया कि बटर शाही पनीर को तैयार करने में कई खास सामग्री का इस्तेमाल किया जाता है. इसमें काजू, खोया और प्याज की ग्रेवी तैयार की जाती है, जिससे इसका स्वाद काफी गाढ़ा और मलाईदार बनता है. इसके बाद इसमें बटर डालकर प्याज, हरी धनिया, मिर्च, चिली सॉस, कसूरी मेथी और हाथ से तैयार किए गए खास गरम मसालों को मिलाया जाता है,और ग्रेवी तैयार होने के बाद उसमें स्वाद के अनुसार दूध मिलाकर अच्छी तरह भूनाई की जाती है.

इसके बाद काजू, खोया और प्याज का पेस्ट डालकर कुछ देर पकाया जाता है.आखिर में ताजे पनीर के टुकड़े डालने के बाद यह डिश पूरी तरह तैयार हो जाती है.उन्होंने आगे की जानकारी में बताया कि होटल में ग्राहकों को बटर शाही पनीर की हाफ प्लेट 90 रुपये और फुल प्लेट 180 रुपये में दी जाती है.और यहां आने वाले लगभग 50% से भी ज्यादा लोग इसकी मांग करते है. हमारा यह होटल सुबह 10 बजे रात करीब 11 बजे तक खुला रहता है.

About the Author

Rajneesh Kumar Yadav

मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें



Source link

Write A Comment