Last Updated:

Chapra Ramji Shah Samosa Shop: छपरा के गरखा प्रखंड रेरिया नहर चौक पर रामजी शाह का श्री राम समोसा भंडार 15 साल से मशहूर है. यहां शुद्ध सरसों तेल में समोसे, ब्रेड पकौड़ा, लौंगलता तैयार किया जाता है. इसके स्वाद के लिए दूर-दूर से लोग पहुंचते हैं.

ख़बरें फटाफट

छपरा: बिहार के छपरा जिले में कुछ ऐसे ग्रामीण बाजार हैं. जहां के स्वादिष्ट लज्जित पकवान लोगों को कोसों दूर से खींच लाता है. ऐसी दुकानों पर एक बार खाने के बाद लोग बार-बार आते हैं. आज हम जिले के गरखा प्रखंड अंतर्गत रेरिया नहर चौक स्थित रामजी शाह के समोसा दुकान की बात कर रहे हैं. जिनका समोसा, ब्रेड पकौड़ा, लौंगलता और पकौड़ी, खाने के लिए लोग घंटों इंतजार करते हैं. हालांकि दुकान काफी छोटी है. बैठने की भी ठीक से सुविधा नहीं है. इसके बाद भी लोग खड़े होकर खाते हैं और चले जाते हैं. बता दें कि उनकी ये दुकान ठेला पर शाम 3 बजे से रात 9 बजे तक चलती है, इसके बाद भी यहां लोगों क भीड़ कम नहीं होती है.

जानें राम जी शाह के समोसे की खासियत

राम जी शाह द्वारा समोसा, ब्रेड पकौड़ा सहित कई चीज तैयार की जाती है. सबसे बड़ी बात है कि राम जी शाह के द्वारा शुद्धता और साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाता है. सरसों के तेल में समोसा तैयार किया जाता है. जिसको तैयार करने के लिए खुद से मसाला तैयार करते हैं. जिसमें गरम मसाला, मीट मसाला, चाट मसाला, हल्दी पाउडर, मिर्च पाउडर सहित कई चीज डाला जाता है. यह सब खुद से तैयार करते हैं. जिसकी वजह से स्वाद बढ़ जाता है. यही वजह है कि एक बार खाने के बाद लोग दूर-दूर से बार-बार आते हैं.

15 साल से दुकान की बादशाहत है कायम

15 वर्ष से भी अधिक समय से राम जी अपनी दुकान चला रहे हैं. वह ठेला पर दुकान लगाते हैं, फिर हटा लेते हैं. एक दुकान को चलाने के लिए 3 लोगों की जरूरत पड़ती है. 15 वर्ष से भी अधिक समय से दुकान उनके द्वारा लगाई जा रही है. यहां का समोसा खाने के बाद लोग दूसरी जगह खाने के लिए नहीं जाते हैं. श्री राम समोसा भंडार के नाम से इनका स्टॉल लगता है. जिसे दूर से ही देखकर लोग पहचान जाते हैं.

लोकल 18 से बता करते हुए राम जी शाह ने बताया कि उनके पास ब्रेड पकौड़ा, लौंगलता, समोसा और पकौड़ी मिलती है. साथ ही बताया कि वह खुद इसके लिए मसाला तैयार करते हैं. यही वजह है कि स्वाद काफी अच्छा लगता है. उनकी दुकान शाम 3:00 बजे से रात्रि के 9:00 तक खुली रहती है. जहां खाने वालों की भीड़ रहती है. कभी-कभी भीड़ इतनी ज्यादा हो जाती है कि संभालना भी मुश्किल हो जाता है. राम जी शाह ने बताया कि यहां बहुत दूर-दूर से लोग उनके ठेले की दुकान पर तैयार समोसा खाने के लिए आते हैं.

जानें समोसा दुकान की लोकेशन

श्री राम समोसा भंडार के नाम से गरखा प्रखंड के रेरिया नहर चौक पर वह अपना स्टॉल लगते हैं. कभी-कभी तो इतनी भीड़ हो जाती है कि किसी फाइव स्टार होटल में भी लोग नहीं पहुंचते होंगे, जितना उनके पास ग्राहक आ जाते हैं. पिछले 15 वर्ष से भी अधिक समय से लोग स्वादिष्ट समोसा का स्वाद ले रहे हैं. आगे भी लोगों के विश्वास बना रहेगा. उनके यहां कोई मिलावट नहीं की जाती है. लोग स्वादिष्ट समोसा का यहां भरपूर आनंद लेते रहेंगे.

About the Author

Brijendra Pratap Singh

बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें



Source link

Write A Comment